बहुत से लोग हैं जिन्हें बाथरूम में फोन ले जाने की आदत होती है। वे घंटों बाथरूम में बैठे रहते हैं और फोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपना फोन बाथरूम में ले जाते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये कीटाणुओं के लिए प्रजनन स्थल हो सकता है।

इन संक्रमणों का खतरा

यदि आप बाथरूम में फोन का उपयोग करते हैं तो मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई), दस्त, आंतों के संक्रमण जैसों का खतरा बढ़ सकता है। इसके जिम्मेदार ई. कोली, साल्मोनेला, सी. डिफिसाइल आदि जैसे बैक्टीरिया होते हैं और आपके फोन पर भी जमा हो सकते हैं।

इन समस्याओं का हो सकते हैं शिकार

जब आप बाथरूम से बाहर निकलते हैं, तो आप इन बैक्टीरिया को अपने साथ ले आते हैं। इस वजह से अगर कोई दूसरा आपका फोन छूएगा तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय से बाथरूम में बैठे रहने से बवासीर और मस्कुलोस्केलेटल समस्याएं हो सकती हैं और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या भी बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि फ़ोन में टॉयलेट सीट से ज़्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं। इस वजह से यूटीआई, दस्त और विभिन्न आंतों के संक्रमण जैसे संक्रमणों की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आप बाथरूम बिना फोन के जाएं। इस वजह से आपका ध्यान मोबाइल में नहीं होगा और आपका पेट अच्छे तरीके से साफ होगा और आप ज्यादा समय भी नहीं लगाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *