लहसुन खाने से स्वाद तो बढ़ता ही है लेकिन यह छोटी सी कली सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। रोज सुबह कच्ची कली लहसुन की खाने से सेहत को ढेरों फायदे होते हैं। इसके अलावा कई घरेलू नुस्खों और इलाज में भी लहसुन का इस्तेमाल होता है। बहुत से लोग लहसुन की कली को स्किन के लिए भी फायदेमंद बताते हैं। उनका मानना है कि इससे चेहरे पर निखार आता है और मुंहासों की समस्या दूर होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि क्या सचमुच लहसुन की कली मुंहासों को दूर करेगी या नहीं।

स्किन बनेगी बेदाग और खूबसूरत

बहुत से लोगों का मानना है कि लहसुन खाने से स्किन बेदाग और खूबसूरत हो सकती है। इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि लहसुन में कई बायोलॉजिकल गुण मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी बिल्डिंग जैसे तत्व मिलते हैं। इससे आपको मुंहासे की समस्या से राहत मिलेगी। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स मुहांसे को खत्म कर सकते हैं लहसुन को रोज मुंहासों पर रगड़ने से फायदा मिल सकता है।

स्किन की सूजन होगी दूर

लहसुन के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन पर होने वाले पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं। इससे स्किन में एक्ने बैक्टीरिया भी रुक सकते हैं। इसे खाने से स्किन पोर्स गहराई से साफ होते हैं और बैक्टीरिया का भी सफाया होता है। इससे स्किन की सूजन भी खत्म होती है।

त्वचा बनेगी सॉफ्ट

लहसुन से स्किन की सूजन भी खत्म होती है। इसमें एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो खून साफ करते हैं, जिससे स्किन में ग्लो आता है। लहसुन के पोषक तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और ड्राईनेस की समस्या से बचाते हैं। हर दिन लहसुन की 1 कली खाने से स्किन सॉफ्ट बनती है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन

डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि ऐसे लोग जिनको खुजली, फोड़े-फुंसियां और दाने निकलने जैसी स्किन प्रॉब्लम्स हैं, उन्हें खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और स्किन प्रॉब्लम्स को ट्रिगर कर सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *