हम अक्सर देखते हैं कि हस्बैंड और वाइफ के नेचर में जमीन सामान का अंतर होता है। ऐसा आपने अपने या किसी दूसरे के परिवार कभी न कभी तो देखा ही होगा। किसी को मीठा खाना पसंद है, तो दूसरे को नकमीन, किसी को गर्मी का मौसम अच्छा लगता है तो दूसरे को विंटर सीजन, कोई पहाड़ों में घूमना चाहता है तो दूसरा समंदर की लहरों का लुत्फ उठाना चाहता है।
आपको बता दें कि इन सभी चीजों के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में सबसे जरूरी है कि सोच अलग होने के बावजूद एक छत के नीचे साथ रहे। चलिए जानते हैं कि डिफरेंस ऑफ थॉट के बावजूद मियां-बीवी किस तरह कंपैटिबिलिटी को बेहतर बना सकते हैं।
Positive Communication
सोच का फर्क चाहे जितना भी हो लेकिन हस्बैंड और वाइफ के बीच पॉजिटिव कम्यूनिकेशन होना जरूरी है। बिना किसी आलोचना के अपने विचार और इमोशन को शेयर करें।
दूसरों को सुनना सीखें
अपनी बात रखने के बजाय, अपने जीवनसाथी को भी ध्यान से सुनें और उन्हें भी समझने की कोशिश करें।
समझौते की भावना
हर रिश्ते में समझौता होता ही है। दो लोगों को कभी-कभी समझौता करना पड़ता है। सारी चीजें समझ के ही बीच का रास्ता अपनाएं। छोटे-मोटे मतभेदों को अनदेखा करने की आदत डालें, क्योंकि इससे बड़ा मसला रुक सकता है।
क्वालिटी टाइम
चाहे जितने भी अलग हो आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी समय जरूर बिताएं। ऐसी एक्टिविटीज करें जिन्हें दोनों मिलकर एन्जॉय कर सकें। उदाहरण के लिए ट्रैवलिंग, मूवी देखना, साथ कुकिंग करना आदि। महीने में एक बार डेट नाइट प्लान करें ताकि आप अपनी बॉन्डिंग को और मजबूत कर सकें।
Hobby को सपोर्ट करना
चाहे आपके और आपके लाइफ पार्टनर की हॉबी या शौक अलग हों, लेकिन उन्हें सपोर्ट करना और समझने की कोशिश करना बेहद जरूरी है। अगर आपको अच्छा न भी लगे तो भी कभी-कभी उनके शौक में हिस्सा लें या उनका साथ दें। इससे आप दोनों करीब आ पाएंगे।
