सिद्धांत चतुर्वेदी जो कि बॉलीवुड स्टार है। हाल ही में उनकी फिल्म युध्रा पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म के अच्छे एक्शन सीन्स के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने काफी ट्रेनिंग की थी। उन्होंने फिल्म के लिए MMA यानी मिक्स मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली, साथ ही किक बॉक्सिंग और जिउ जित्सु पर भी ध्यान दिया।

MMA

ये बात मानने वाली है कि अगर आपको बॉडी को फिट और बैलेंस्ड रखना है तो इसके लिए एमएमए, किक बॉक्सिंग और जिउ जित्सू काफी जरूर है। एमएमए करने से से बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है। मसल्स मजबूत होते हैं, कार्डियो बेहतर होता है। स्टेमिना भी बढ़ता है। इसकी मदद से नकारात्मक भावनाओं को बाहर निकलने में मदद मिलती है।

Kick Boxing

किक बॉक्सिंग करने से कोऑर्डिनेशन और बैलेंस बनाने में काफी मदद मिलती है। इससे किक, पंच तेज होते हैं और शरीर को ताकत मिलती है। वज़न घटाने में मदद मिलती है और ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है। किकबॉक्सिंग में बॉडी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़, किकिंग, और पंचिंग का अभ्यास होता है, जिससे गतिशीलता बढ़ती है।

Japanese Jujutsu

जिउ जित्सु एक पुरानी जापानी मार्शल आर्ट है। ये ग्राउंड फाइटिंग में मदद करती है। इससे फंक्शन, फ्लेक्सिबिलिटी मजबूत होती है और सेल्फ डिफेंस भी आता है। लगातार कठिन काम करने से आपको अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। जेजे आपको मानसिक रूप से उपस्थित रहना सिखाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *