भगवान द्वारा हर इंसान को अलग-अलग बनाया गया है। किसी की लंबाई ज्यादा है तो कोई हाइट में छोटा है। वहीं किसी की त्वचा का रंग गोरा तो किसी का काला कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे का रंग सांवला या काला है। जबकि बच्चे के पैदा होने के साथ ही उसकी त्वचा का रंग वैसा ही होता है। यही नहीं, बच्चों के रंग को साफ करने के लिए अक्सर माएं उन्हें क्रीम और लोशन लगाती हैं। क्या आप भी ऐसा करती हैं? अगर हां, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है। आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि क्या सच में क्रीम और लोशन लगाने से बच्चों का रंग गौरा होता है।

क्या क्रीम और लोशन लगाने से बच्चों का रंग साफ होता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रीम और लोशन लगाने से बच्चे का रंग साफ नहीं होता और न ही बच्चा गोरा होता है। अगर आपको कोई इस बात को लेकर सलाह दे रहा है तो वह आपको भ्रमित कर रहा है। बच्चे का रंग उसके जीन्स पर निर्भर करता है। अगर माता-पिता का रंग साफ है तो संभव है कि बच्चे का रंग भी वैसा ही होगा हालांकि, कुछ मामलों में बच्चे का रंग अलग भी हो सकता है लेकिन एक बार बच्चा जिस भी रंग के साथ पैदा होता है वे आगे भी उसी रंग के साथ रहेगा। इसलिए, ऐसी स्थिति में लोशन और क्रीम कारगर नहीं होती।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DAYrzm4NtgA/?utm_source=ig_web_copy_link

अन्य समस्याओं में काम आ सकती हैं क्रीम

अगर बच्चे को त्वचा से जुड़ी किसी अन्य प्रकार की समस्या जैसे ड्राईनेस या त्वचा सॉफ्ट नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप कुछ मॉइश्चराइजर, क्रीम और लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में क्रीम और लोशन लगाने से बच्चे की त्वचा चमकदार बन सकती है साथ ही उसकी त्वचा का खुरदुरापन भी कम होगा। वहीं, यदि आप बच्चे को गोरा करने के लिए क्रीम और लोशन लगा रहे हैं तो आप केवल पैसे और अपना समय खराब कर रहे हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *