अक्सर लोग थकान मिटाने या रिलेक्स होने के लिए म्यूजिक सुनते हैं। म्यूजिक का असर न केवल हमारे दिमाग पर पड़ता है, बल्कि यह पौधों की ग्रोथ पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। वैज्ञानिक रिसर्च ने यह साबित किया है कि म्यूजिक सुनने से पौधे तेजी से बढ़ते हैं और उनकी क्वालिटी भी बेहतर होती है। अब तो कई किसान भी अपनी फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए म्यूजिक का सहारा ले रहे हैं।
क्या है स्टडी
म्यूजिक और पौधों के विकास पर किए गए कई शोधों ने यह साबित किया है कि पौधे म्यूजिक की एनर्जी को महसूस कर सकते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ बेहतर होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की डॉक्टर प्लांटलाइफ बैलेंस पर अपनी रिसर्च में बताती हैं कि पौधे म्यूजिक की वाइब्रेशन से प्रभावित होते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ तेज होती है। साल 2017 में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने भी इसी तरह की रिसर्च की, जिसमें पाया गया कि म्यूजिक के जरिए पौधों में सेंस विकसित होते हैं, जो पानी और न्यूट्रिशन को बेहतर ढंग से ग्रहण करने में मदद करते हैं।
भारत में भी म्यूजिक और पौधों के विकास पर कई शोध किए गए हैं। 1962 में अन्नामलाई यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया कि पौधों पर म्यूजिक का सकारात्मक असर होता है। इस शोध में पाया गया कि पौधों की लंबाई 20% बढ़ी और उनका बायोमास 72% तक अधिक हो गया।
कैसे करता है म्यूजिक असर
पौधों पर म्यूजिक का असर उनकी ग्रोथ पर म्यूजिक की आवाज से नहीं, बल्कि उससे उत्पन्न वाइब्रेशन से होता है। ये साउंड वेव्स पौधों के सेल्स में सेंसर्स को एक्टिव करते हैं, जिससे न्यूट्रिशन प्रोडक्शन बढ़ता है और पौधों की ग्रोथ में तेजी आती है। इसलिए म्यूजिक के जरिए पौधों को बढ़ाना अब कोई मिथक नहीं रहा, बल्कि वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथ्य है।
कौन सा म्यूजिक है फायदेमंद
शोध से यह पता चला है कि क्लासिक म्यूजिक या जैज़ म्यूजिक पौधों की ग्रोथ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। जबकि रॉक म्यूजिक का पौधों पर उतना अच्छा असर नहीं होता। क्लासिक म्यूजिक की वाइब्रेशन सौम्य होती हैं, जिसे पौधे आसानी से महसूस कर सकते हैं, जबकि रॉक म्यूजिक की तेज वाइब्रेशन पौधों के लिए प्रेशर बढ़ाती हैं, जिससे ग्रोथ रुक जाती है।
म्यूजिक की सही मात्रा क्या होनी चाहिए
विशेषज्ञों के अनुसार म्यूजिक की फ्रिक्वेंसी 115Hz से 250Hz के बीच होनी चाहिए, ताकि पौधों पर इसका सकारात्मक असर हो। साथ ही दिन में 1 से 3 घंटे तक म्यूजिक चलाने की सलाह दी जाती है। इससे पौधों की ग्रोथ में सुधार होता है, जबकि बहुत तेज या लंबे समय तक म्यूजिक बजाने से पौधों पर नकारात्मक असर हो सकता है।
इस प्रकार पौधों की देखभाल के लिए म्यूजिक का सही उपयोग किया जाए, तो यह एक बेहतरीन और प्राकृतिक तरीका बन सकता है।
