गर्मी के चलते हर कोई परेशान है और कई तरह की बिमारियों की चपेट में आ रहा है। ऐसे में आम इंसान के साथ साथ सेलेब्रिटी भी गर्मी का शिकार हो रहे हैं। दरअसल हाल ही शाहरुख खान की अचानक तबियत बिगड़ गयी। लू लगने के कारण शाहरुख को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें शाहरुख़ खान को डीहाइड्रेशन की प्रोबेल्म हुई है। ऐसे में हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद उनकी तबियत में कुछ सुधार है। इस बात की जानकरी जूही चावला ने हॉस्पिटल से बाहर आ कर शेयर की है।
क्या होता है डीहाइड्रेशन होने पर
गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन होने पर आपको थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीँ डिहाइड्रेशन होने पर आपको प्यास ज्यादा लगती है और ड्राई स्किन की भी समस्या भी हो सकती है। डिहाइड्रेशन होने पर सिर में दर्द होने और मुंह सूखने जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
डीहाइड्रेशन से कैसे बचें
ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें
शराब या फिर किसी गर्म चीज के सेवन से बचें
ऐसे फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है
घर से बाहर जाते समय पानी की bottle लेकर जाएँ
