प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं, उसका फायदा गर्भ में पलने वाले शिशु को मिलता है। यूं तो प्रेग्नेंसी में कई चीजें खाने की सलाह दी जाती है लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो आम दिनों में तो महिलाओं के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान नुकसान पहुंचा सकती है। इन्हीं चीजों में से एक है अरबी। प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी की सब्जी का सेवन करना चाहिए या नहीं इसको लेकर महिलाओं के मन में कंफ्यूजन होता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपकी कंफ्यूजन दूर करते हैं।

क्या प्रेग्नेंसी में अरबी खा सकते हैं?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। अरबी की सब्जी में पर्याप्त मात्रा में फोलेट, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। इन सभी पोषक तत्वों की जरूरत है इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं बिना किसी संकोच के अरबी का सेवन कर सकती हैं।

अरबी खाने के फायदे

. प्रेग्नेंसी में महिलाएं अरबी का सेवन करें तो इससे उन्हें और गर्भ में पलने वाले शिशु दोनों को ही फायदा होता है।

. इस सब्जी में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है। प्रेग्नेंसी में महिला के शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की पूर्ति के लिए भी अरबी का सेवन करना फायदेमंद है।

. प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचाव करने में भी अरबी काफी फायदेमंद होती है। इसमें हाई फाइबर पाया जाता है जो मल को मुलायम बनाकर पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

.इसमें मौजूद विटामिन-सी मुक्त कणों से लड़कर और सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य का समर्थन करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी का सेवन करने से बीमारियों व इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

.अरबी एक जड़ वाली सब्जी है। इसमें फोलेट पाया जाता है, यह विकासशील भ्रूण में न्यूरल ट्यूब दोषों को रोकने में मदद करता है।

.इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है। प्रेग्नेंसी में महिला के शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की कमी पूरी करने के लिए भी अरबी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

.प्रेग्नेंसी में अरबी खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके, हार्ट संबंधी प्रॉब्लम से बचाता है।

नुकसान

. प्रेग्नेंसी में ज्यादा मात्रा में अरबी का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है इसलिए एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

. प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी या किसी भी अन्य जड़ वाली सब्जी का सेवन करने से पहले उसे अच्छी तरह से पका जरुर लें। किसी भी सब्जी को अधपका या कच्चा न खाएं। इस दौरान कच्ची सब्जियां खाने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।

.कुछ लोगों को अरबी या इससे जुड़ी जड़ वाली सब्जियों से एलर्जी हो सकती है। यदि आपको पहले से अरबी या जड़ वाली सब्जी से किसी तरह की एलर्जी है तो प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करते समय थोड़े सावधान रहें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *