राजकोट के दिव्यांग विपुल पित्रोदा के लिए उस समय बहुत खुशी की बात रही, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके द्वारा लिखे गए पत्र का व्यक्तिगत रूप से जवाब दिया। इस पत्र में उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत उनकी बेटी को मिले जीवन रक्षक उपचार के लिए आभार व्यक्त किया था।
दोस्त बना फरिश्ता
एक पिता के रूप में न केवल अपनी बेटी के लिए बल्कि अपनी पत्नी, माता-पिता और एक अन्य बच्चे के लिए भी जिम्मेदार होने के कारण, विपुल बहुत तनाव में थे। पोलियो से पीड़ित और शारीरिक विकलांगता के साथ जी रहे विपुल खुद को असहाय महसूस कर रहे थे – जब तक कि एक दोस्त ने उन्हें पीएम-जेएवाई के लाभों के बारे में नहीं बताया।
योजना के बारे में
आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई योजना, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जो प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का द्वितीयक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती कवरेज प्रदान करती है। इसे ये सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि भारत के सबसे गरीब परिवार भी वित्तीय संकट का सामना किए बिना उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच सकें।
एक वीडियो संदेश में अपनी कहानी साझा करते हुए, विपुल ने कहा कि वे पोलियो के कारण दिव्यांग हैं, लेकिन कभी उम्मीद नहीं खोई। उनके ऊपर पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता की ज़िम्मेदारी है। दुर्भाग्य से, उनकी बेटी के बारे में एक गंभीर बीमारी का पता चला। उसका पेट फूलने लगा और डॉक्टरों ने छह इंच लंबा ट्यूमर पाया। उनके पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन एक दोस्त ने PM-JAY के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि PM-JAY ने उन्हें उनके सभी वित्तीय बोझ से मुक्त कर दिया और उनकी बेटी को सबसे अच्छी देखभाल मिली, जिससे उनके कंधों से बहुत बड़ा बोझ उतर गया।
प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त
उन्होंने नर्सों, कर्मचारियों और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। हालांकि, वे प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा नहीं कर सके। जिस वजह से उन्होंने एक पत्र लिखा, जिसमें न केवल उनकी बेटी की जान बचाने के लिए बल्कि उन्हें भी एक नया जीवन देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से जवाब दिया, उन्हें आश्वस्त किया कि भारत में कोई भी अकेला नहीं है। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि वह आम लोगों की भी परवाह करते हैं, उनकी भलाई सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि वे वास्तव में आभारी महसूस कर रहे हैं और ऐसी योजना शुरू करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं, जिसकी वजह से उनतकी बेटी की सर्जरी सफल रही और उसे एक नया जीवन मिला पाया।
अपने जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों का समर्थन करने और आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के माध्यम से मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह योजना भारत भर में अनगिनत परिवारों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है, जिससे उन्हें न केवल चिकित्सा राहत मिल रही है, बल्कि संकट के समय में आशा और सम्मान भी मिल रहा है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
