आज के समय में मोटापा के एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है और ये कई खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन रहा है। मेडिकल जर्नल पत्रिका द लैंसेट द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये बात सामने आई है कि 2050 तक भारत में 25 साल से अधिक उम्र के करीब 450 मिलियन यानी 45 करोड़ लोग मोटापे के शिकार हो सकते हैं।

द लैंसेट में छिपी रिसर्च का कहना है कि इस लिस्ट में चीन सबसे पहले नंबर पर है। चीन की बात करें तो 2050 तक 627 मिलियन से ज्यादा लोग मोटापे के शिकार हो सकते हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर भारत है और तीसरे नंबर पर अमेरिका। रिसर्च में आया है कि अमेरिका में ये संख्या करीब 214 मिलियन यानी 21.4 करोड़ तक पहुंच जाएगी। मोटापे में वृद्धि का मुख्य कारण खानपान और खराब लाइफस्टाइल है और लैंसेट के आंकड़े भी यह बताते हैं कि भारत में मोटापे की समस्या लगातार बढ़ रही है और चिंता की बात ये है कि इसमें बच्चे भी शिकार हो रहे हैं।

दुनियाभर में मोटापे का कितना खतरा?

मोटापे की समस्या का दुनियाभर के हिसाब से अनुमान लगाया गया तो 2050 तक 3.8 बिलियन यानी 380 करोड़ लोग अधिक वजन या मोटापे के शिकार हो सकते हैं और इनमें से ही 1.95 बिलियन यानी 195 करोड़ लोग गंभीर मोटापे की श्रेणी में आ सकते हैं, साथ ही कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार भी हो सकते हैं।

वैसे तो कहा जाता है कि मोटापे का कारण खानपान और खराब लाइफस्टाइल है, लेकिन ये एकमात्र सिर्फ यही कारण नहीं हो सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि जेनेटिक और हार्मोन भी मोटापे के लिए जिम्मेदार होते हैं। बहुत से लोग हैं जिनमें मोटापा जेनेटिक रूप से पाया जाता है। फिर यह समस्या माता-पिता से बच्चों में आ जाती है।

जेनेटिक और हार्मोन की क्या है भूमिका?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि परिवार में मोटापे का इतिहास है, तो बच्चों में मोटापा होने का खतरा ज्यादा होता है, ये जेनेटिक के कारण है और कुछ मामलों में मोटापा हार्मोन के कारण भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर में लेप्टिन नामक एक हार्मोन है जो आपके शरीर को बताता है कि आपको कब खाना है और कब नहीं। ऐसे में अगर लेप्टिन में कुछ गड़बड़ी हो जाए तो इससे खाने पर कंट्रोल खो सकता है और फिर मोटापा बढ़ जाता है।

मोटापा कंट्रोल करने का तरीका

फिजिशियन बताते हैं कि खाने को समय के अनुसार खाना ही फायदेमंद है। मोटापे का मुख्य कारण होते हैं जंक फूड और फिजिकल एक्टिविटी की कमी आदि और इन्हीं वजह से मोटापा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि जंक फूड से दूरी बनाएं और फिजिकल एक्टिविटी करते रहें। कुछ एक्सपर्ट्स स्ट्रेस और एंग्जायटी को भी मोटापे की एक बड़ी वजह बताते हैं। इसलिए अपने खानपान से लेकर लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करके मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है और कई बीमारियों से बचाव भी हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *