हम अपने खान-पान की शुरूआत दिन के पहले खाने यानि नाश्ते से करते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। अगर नाश्ते में प्रोटीन और जरुरी विटामिनों को शामिल किया जाए तो बॉडी हेल्दी रहती है। वैसे तो हमें पता ही है कि प्रोटीन हमारी डाइट का अहम हिस्सा है और नाश्ते में इसका सेवन बॉडी को भरपूर एनर्जी देता है, साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है। प्रोटीन वाली डाइट का सेवन करते हैं तो पेट लम्बे समय तक भरा रहता है, खाने की क्रेविंग नहीं होती और ब्लड शुगर का स्तर भी कंट्रोल में रहता है।
प्रोटीन
प्रोटीन की बात करें तो ये बॉडी के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। इससे मांसपेशियों की मरम्मत होती है और विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। रात-भर लोगों का 10 घंटों का उपवास होता है और सुबह के नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करने से पूरा दिन बॉडी में एनर्जी रहती है। इससे फोकस करने की क्षमता भी बढ़ती है।
ऐसे में लोग शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए सुबह नाश्ते में अंडे का सेवन करते हैं, लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं वे प्रोटीन रिच डाइट से महरूम रह जाते हैं। अंडे के अलावा भी कई ऐसे फूड्स हैं जिनका सेवन सुबह के नाश्ते में किया जाए तो आसानी से प्रोटीन की कमी को पूरी हो सकती है। रिसर्च के मुताबिक एक युवा इंसान को अपने वजन का 0.8 gm प्रोटीन जरूर लेना चाहिए।
Protein rich food
दलिया
चाहते हैं कि डाइट प्रोटीन से भरपूर रहे और बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिले तो नाश्ते में दलिया का सेवन दूध के साथ पका कर करें। दलिया को अगर दही के साथ मिलाकर करते हैं तो भी उसका सेवन किया जा सकता है। अगर रोजाना दलिया का सेवन करते हैं तो पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी को पर्याप्त पोषण मिलता है।
क्विनोआ
जो लोग शाकाहारी हैं वे क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये एक बेस्ट फूड है जिसमें सभी 9 अमीनो एसिड मौजूद हैं और ये एक कंप्लीट प्रोटीन बनाते हैं। फाइबर से भरपूर क्विनोआ पाचन को दुरुस्त करता है। ये फूड ग्लूटेन-फ्री, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
नट्स और सीड्स
डाइट में प्रोटीन की कमी है तो उसे पूरा करने के लिए नट्स और सीड्स का सेवन करें। प्रोटीन, हेल्दी फैट,ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन E से भरपूर ड्राई फ्रूट जैसे अखरोट और बादाम का सेवन जरूर करें। सीड्स में आप चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। नाश्ते में नट्स और सीड्स को दूध या दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।
चने
हेल्दी नाश्ते के लिए चना एक बहुत अच्छा विकल्प है। आपको तो मालूम ही होगा कि चना प्रोटीन रिच वेजिटेरियन फूड है और इसका सेवन सुबह नाश्ते में करने से बॉडी को दिन-भर के लिए पर्याप्त प्रोटीन मिल जाएगा। आपको बता दें कि 100 ग्राम चना में 9 ग्राम प्रोटीन है जो हमारी दिन भर की जरूरत को पूरा करता है, और वहीं अंडे की बात करें तो एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
