आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और खराब पर्यावरणीय स्थितियों के कारण हवा में कई तरह के बैक्टीरिया और फंगस फैल रहे हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं। इनमें से एक खतरनाक बैक्टीरिया है एस्परगिलस स्पोर्स, जिसे एयर फंगल भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से मिट्टी, सड़ते हुए पेड़-पौधे और हवा में पाया जाता है। जब यह फंगस हमारे शरीर के संपर्क में आता है, तो इसके कारण कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां। इसे एस्परगिलोसिस कहा जाता है।

एस्परगिलस स्पोर्स से होने वाली बीमारियां

एस्परगिलस स्पोर्स के संपर्क में आने से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख बीमारियां हैं:

इनवेसिव एस्परगिलोसिस

इनवेसिव एस्परगिलोसिस एक गंभीर स्थिति है, जिसमें एस्परगिलस फंगस फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है और शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है। इस बीमारी का खतरा अधिकतर उन लोगों को होता है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जैसे कैंसर के मरीज, जिनका इलाज कीमोथेरेपी से हो रहा हो। समय रहते इसका इलाज न करने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

एलर्जिक ब्रोन्कोपल्मोनरी एस्परगिलोसिस

एलर्जिक ब्रोन्कोपल्मोनरी एस्परगिलोसिस (ABPA) इस बीमारी का खतरा विशेष रूप से अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस से पीड़ित व्यक्तियों को होता है। इसके अलावा जो लोग पहले से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें भी यह समस्या हो सकती है। इस बीमारी के दौरान शरीर में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे फेफड़ों में सूजन और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अस्थमा के मरीजों में इस दौरान घरघराहट, सीने में दबाव और इंफेक्शन बढ़ने की संभावना रहती है।

क्रोनिक पल्मोनरी एस्परगिलोसिस

क्रोनिक पल्मोनरी एस्परगिलोसिस यह बीमारी लंबी अवधि तक बनी रहती है और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा देती है। इसके कारण फेफड़ों में फंगल बॉल्स या एस्पेरगिलोमा बनने की संभावना रहती है, जिससे लगातार खांसी, वजन कम होना और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, और रोगों से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है।

किसे होना चाहिए सतर्क?

एस्परगिलस स्पोर्स से होने वाली बीमारियों का खतरा खासकर उन लोगों को अधिक होता है जिनका इम्यून सिस्टम पहले से ही कमजोर हो। जैसे कि कैंसर, अस्थमा या सिस्टिक फाइब्रोसिस से पीड़ित मरीजों को इन बीमारियों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा साफ हवा में सांस लेना और अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *