घर की सफाई तो हो जाती है लेकिन जब सीलिंग फैन की बारी आती है तो तब काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सीलिंग फैन पर गंदगी ज्यादा जल्दी जम जाती है और कई बार आलस के चक्कर में इसे साफ ही नहीं करते, जिस कारण पंखा काला हो जाता है।

इसकी सफाई के लिए छोटी सीढ़ी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बहुत से लोग होते हैं जिनके पास छोटी सीढ़ी नहीं होती तो इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं जिसकी मदद से आपका सीलिंग फैन आराम से साफ हो सकता है।

सीलिंग फैन साफ करने के तरीके

. सीलिंग फैन को आप लंबे डंडे वाले डस्टर की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको छोटी सीढ़ी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप पंखे को घूमाएं ताकि गंदगी साफ हो। जब धूल साफ हो जाए तो डस्टर को लिक्विड से साफ करें। इसके बाद इसे पंखे पर रगड़ें ताकि बची हुई गंदगी साफ हो जाए।
. इसके अलावा आप पंखे को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे यूज करने के लिए वैक्यूम का हैंडल पकड़ें और पंखे के ब्लेड पर ढीले हाथों से घुमाएं।
. अगर इन सबका प्रयोग नहीं कर सकते हैं तो किसी डंडे पर कॉटन का कपड़ा बांध लें, जिससे पंखे की ब्लेड से धूल खत्म हो जाए। इसके बाद इस कपड़े को हटा कर दूसरा कपड़ा लगाएं जिस आपने लिक्विड सोप में डुबाया हो और उससे साफ करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *