आजकल भी बहुत से लोग मानते हैं कि लड़कियां अगर कुंवारी हैं तो ये उनके हाइमन से पता चलता है। हाइमन को लेकर लोगों के अंदर बहुत सी गलतफहमियां बनी हुई हैं। सालों से ये मिथ समाज में है कि अगर कोई भी लड़की पहली बार सेक्स करती है, तो उसका हाइमन टूट जाता है और इसकी वजह से ब्लीडिंग होती है और ऐसा न हो तो लोग मान लेते हैं कि लड़की वर्जिन नहीं है। गलत जानकारी दिमाग और सेहत दोनों के लिए खतरनाक है तो चलिए आज हम इससे जुड़े सच बताते हैं और आपकी जानकारी बढ़ाते हैं।

Hymen

हाइमन उसे कहा जाता है जो वैजाइना के वल्वा के ऊपर पतली झिल्ली होती है। हाइमन सॉफ्ट टिश्यू से बना होता और इससे वल्वा ढका रहता है। आपको बता दें कि पहली बार सेक्स करने पर वैजाइना से ब्लड निकल भी सकता है और नहीं भी। और भी बहुत से कारण हैं कि वैजाइना से ब्लड फ्लो हो जैसे कि सेक्स के लिए पूरी तरह तैयार न होना, मन में किसी तरह का स्ट्रेस या इंफेक्शन।

क्या Hymen वैजाइना के मुंह को बंद रखता है?

नहीं, अगर हाइमन वैजाइना के मुंह को पूरी तरह बंद रखेगा, तो पीरियड ब्लड रिलीज नहीं हो पाएगा। ऐसी कुछ लड़कियां होती हैं जिनमें हाइमन वैजाइना को पूरी तरह ढक देता है, जिस कारण उन्हें ऑपरेशन से खुलवाना पड़ता है।

Hymen पेनिट्रेशन के लिए ही बना है?

लोगों का मानना है कि सिर्फ पेनिस के लिए ही हाइमन बना है, लेकिन हाइमन का पेनिट्रेशन से किसी तरह का कोई मतलब नहीं है। सेक्स करने पर भी ये फैल जाता है और फटता नहीं।

पहली बार Sex करने पर ही Hymen टूटता है या Bleeding होती है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार कई बार टैम्पोन, सेक्स टॉय या फिंगरिंग से भी हाइमन फट जाता है। बाइक चलाने, साइकिलिंग या किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी से भी हाइमन खुल सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार हाइमन एक टिश्यू होता है जो कभी टूटता ही नहीं है। हाइमन में कट तो लग सकता है, फैल सकता है या अंदर की तरफ भी जा सकता है, लेकिन टूट नहीं सकता। एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन जोकि हाइमन की इलास्टिसिटी को बनाए रखता है।

क्या ये मानना ठीक है कि हाइमन, वर्जिनिटी की पहचान है?

किसी लड़की की भी वर्जिनिटी को हाइमन नहीं बता सकता। गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा भी हाइमन को देखकर सेक्स एक्टिविटी का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसलिए हाइमन और वर्जिनिटी में ज्यादा न उलझें और सही जानकारी ही प्राप्त करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *