आज कल के लाइफस्टाइल को देखते हुए हर उम्र के लोग खुद को जवां ही दिखाना चाहते हैं। ऐसे में लोग कई तरह की एक्सरसाइज, योग और कई तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। लेकिन इस दुनिया में एक शख्स ऐसा है जिसने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके मुरीद आप भी हो जायेंगे। दरअसल क्लीवलैंड क्लीनिक में काम करने वाले एक 78 साल के डॉक्टर माइकल रोएजेन ने अपनी बायलॉजिकल उम्र को 20 साल तक घटा लिया है। अब इसके पीछे क्या साइंस है, चलिए उसके बारे में जानते हैं।
इस तरह से उम्र को किया कम
दरअसल डॉ. रोएजेन के मुताबिक उनकी बायलॉजिकल उम्र 57.6 साल है। बायलॉजिकल उम्र का मतलब उनके अंदरुनी अंगों की उम्र 78 साल में अभी 57.6 साल है। हालांकि इसके लिए डॉ. रोएजेन कठिन फिटनेस मंत्र और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं। उन्होंने इस उम्र को घटाने के लिए कुछ सीक्रेट शेयर किये हैं। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।
कार्डियो एक्सरसाइज करें
आपको बता दें डॉ. रोएजेन रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। वे हर हफ्ते तीन दिन 48-48 मिनट ट्रेडमील पर पसीना बहाते हैं। उन्हें देखकर जिम में युवा काफी प्रोत्साहित होते हैं। इसके अलावा वे इतने ही समय खेल को भी देते हैं। वे हर बुधवार, शनिवार और रविवार शाम को सामाजिक कामों में अपना समय व्यतीत करते हैं।
10 हजार कदम वॉक जरुर करें
वहीँ कार्डियो एक्सरसाज के अलावा डॉ. रोएजेन रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं। जब वे ऑफिस में रहते हैं तो ऑफिस के ही ट्रेडमील पर वर्कआउट कर लेते हैं। इसके अलावा जहां उनका ऑफिस है, उससे दूर ही गाड़ी पार्क करते हैं और ऑफिस तक पैदल जाते हैं। ये उनको फिट रहने में मदद करता है। वहीँ 2022 में जीरोसाइंस में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक सप्ताह में अगर 5 दिन आधे घंटे अगर ब्रिस्क एक्सरसाइज की जाए तो ये हार्ट से जुडी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। साथ ही डाइबिटीज का रिस्क भी कम हो जाता है। इससे न सिर्फ मेंटल हेल्थ ठीक रहती है बल्कि आयु भी लंबी होती है।
वेट लिफ्टिंग को अपनाएं
डॉ. रोएजेन इन सबके अलावा सप्ताह में दो दिन वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज को भी करते हैं। वहीँ वेट लिफ्टिंग या लटककर छाती को उपर करना जैसी गतिविधि उम्र को बढ़ाने का कम करती है साथ आपको एक्टिव भी रखती है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसीन की रिपोर्ट के मुताबिक सप्ताह में 30 से 60 मिनट की रेजिस्टेंस ट्रेनिंग से समय से पहले मौत की आशंका 17 प्रतिशत कम होने में मदद करती है। इसके अलावा हार्ट डिजीज का जोखिम 18 प्रतिशत तक कम हो जाता है और ये कैंसर के खतरे को भी कम करती है।
हेल्दी डाइट को फॉलो करें
डॉ. रोएजेन अपनी डाइट में कैलोरी बहुत कम लेते हैं। वहीँ वे ऐसी चीजों को खाते हैं जिनसे उनके शरीर को ताकत मिले। इसके लिए वे रोज हरी पत्तीदार सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फेट का सेवन करते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज भी डाइट इ शामिल करें। याद रहे ये चीजें रिफाइंड या प्रोसेस्ड न हों। हेल्दी डाइट के अलावा डॉ. रॉजेन इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करते हैं। वे लंच में सबसे ज्यादा फूड का सेवन करते हैं। डिनर में सलाद ही खाते हैं। वहीँ रात में जयादा खाना से बचें।
