बारिश के मौसम कभी ठण्ड लगती है तो कभी गर्मी। ऐसे में बहुत सी बीमारियां घेर लेती हैं। जिनमे से एक है फंगल इन्फेक्शन का होना। दरअसल इस मौसम में फंगल इन्फेक्शन के केस काफी बढ़ जाते हैं। इस स्थिति में स्किन पर हल्के सफेद चकत्तेनुमा दिखाई देने लगते हैं। वैसे तो ये इंफेक्शन कभी भी होने का खतरा होता है, लेकिन बरसात में इसके मामले अधिक देखे जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए लोग महंगी दवाओं का सेवन भी करते हैं। कई बार महंगी मेडिसिन खाने के बाद भी आराम नहीं आता है, तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके इससे राहत पा सकते हैं। वहीँ अगर आप घरेलू उपायों डेली फॉलो करते हैं तो स्किन के हिस्सों से सफेद दागों को खत्म करना आसन हो सकता है। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।

फंगल इंफेक्शन होने का कारण

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर फंगल इन्फ़क्तिओन होता ही क्यों है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बरसात में ह्यूमिडिटी ज्यादा होने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। यही बैक्टीरिया फंगल इंफेक्शन की वजह बनते हैं। फंगल इंफेक्शन किसी भी उम्र के महिला-पुरुष को होने का खतरा है। वहीँ इसके होने पर इसका असर पूरी बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकता है।

किस तरह से करें इससे बचाव

एक्सपर्ट के मुताबिक, फंगल इंफेक्शन आमतौर पर बारिश में भीगने और गीले कपड़ों में देर तक रहने की वजह से होता। ऐसे में इस तरह से करें बचाव

रोजाना दो बार नहाकर साफ कपड़े पहने

अपना तौलिया व साबुन अलग रखें

बारिश में भीगने के बाद घर पहुंचते ही तुरंत नहाएं और साफ कपड़े पहनें

बाहर के खाना भी खाने से बचें

अब जानते हैं इससे बचने के घरेलू उपाय

दही खाएं

बरसात में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए दही का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, दही और प्रोबायोटिक्स में अच्छे बैक्टीरिया की मौजूदगी होती है, जो कई फंगल संक्रमणों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं

टी ट्री ऑयल का यूज़ करें

फंगस संक्रमण से बचने के लिए टी ट्री ऑयल का प्रयोग काफी अच्छा माना जाता है। बता दें कि इसमें एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो इससे राहत दिलाते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल को प्रभावित हिस्से पर लगायें।

नारियल तेल

फंगल संक्रमण में नारियल तेल का भी यूज कर सकते हैं। दरअसल नारियल तेल में मौजूद एंटी-फंगल गुण  इससे राहत देते हैं। इसका यूज प्रभावित स्थान पर दिन में 4-5 बार करें।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो इन दागों से छुटकारा दिला सकते हैं। आप इसे 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करके यूज कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *