आजकल के लाइफस्टाइल के हिसाब से कई तरह की फेस से जुडी प्रोब्लेम्स से जूझना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा तंग मुहांसे करते हैं। वहीँ मुंहासा न केवल दर्दनाक होता है, बल्कि इससे मानसिक हेल्थ और आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। बता दें मुंहासे तब होते हैं जब आपके बालों के रोम तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं द्वारा अवरुद्ध हो जाते हैं।

वहीँ ये भी बता दें  कि हाइड्रेटेड न रहने से आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा आयल का प्रोडक्शन होता है। जिससे आपके छिद्र बंद हो सकते हैं और मुंहासे और सूजन आ सकती है। इसके अलावा हाइड्रेशन केवल पानी के सेवन पर निर्भर नहीं है। इसके आलावा उचित पोषण वाला भोजन, त्वचा की देखभाल शामिल हैं।

मुंहासे के लिए स्किन हाइड्रेशन के लाभ

सीबम उत्पादन को नियंत्रित करता है

उचित रूप से हाइड्रेटेड त्वचा से नेचुरल आयल का उत्पादन शुरू होने की संभावना कम होती है, जिससे बंद छिद्रों और ब्रेकआउट को रोकने में मदद मिलती है।

सूजन कम करता है

हाइड्रेटेड त्वचा अधिक लचीली होती है और सूजन की संभावना को रोकती है, जो मौजूदा मुंहासे घावों को शांत करने और नए घावों को बनने से रोकने में मदद कर सकती है।

उपचार में सहायता करता है

अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा खुद ही स्किन की केयर और नये सेल्स को ढंग से सुसज्जित करती है। जिससे मुंहासे के घावों की उपचार प्रक्रिया तेज हो जाती है और निशान कम हो जाते हैं।

त्वचा में नमी बनाए रखने के कुछ प्रभावी तरीके

अंदर से हाइड्रेट रहे

त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए अंदर हाइड्रेट होना बेहद जरुरी है। इसक लिए प्रतिदिन कम से कम आठ गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें। अपने आहार में हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जैसे कि उच्च पानी की मात्रा वाले फल और सब्जियां, जैसे खीरा, तरबूज, पालक, सलाद, टमाटर और संतरा।

व्यायाम करें

व्यायाम तनाव को कम करता है जिससे बॉडी के हार्मोन फेस को क्लीन करने में मदद करते हैं। व्यायाम के दौरान पसीना आने से बॉडी detox हो जाती है। जिससे संभावित रूप से मुंहासे निकलना कम हो जाते हैं।

हाइड्रेटिंग त्वचा देखभाल उत्पाद चुनें

सौम्य, हाइड्रेटिंग क्लींजर और मॉइस्चराइज़र का चुनाव करें जो विशेष रूप से मुंहासे के लिए काम करता हो। इसके लिए  हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, विटामिन सी और सेरामाइड्स जैसे तत्वों को अपनाएं। जो त्वचा में नमी को आकर्षित करने और बनाए रखने में मदद करते हैं।

हाइड्रेटिंग फेस मास्क शामिल करें

फेस को हाइड्रेट करने और ड्राई स्किन को दूर करने के लिए सप्ताह में एक या दो बार हाइड्रेटिंग फेस मास्क का यूज़ करें। एलोवेरा, शहद, दलिया, चाय और खीरे के अर्क जैसे अवयवों वाले मास्क  लगा सकते हैं।

कठोर क्लींजर और एक्सफोलिएंट से बचें

कठोर क्लींजर और एक्सफोलिएंट त्वचा के प्राकृतिक तेल को छीन सकते हैं और त्वचा की नमी को बाधित करते हैं।वहीँ स्किन पीएच लेवल को कण्ट्रोल करने के लिए अच्छा क्लीन्ज़र यूज़ करें जो मुंहासे को बढ़ाए नहीं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *