आये दिन आपने महिलाओं को प्रताड़ित करने वाली कई न्यूज़ सुनी होंगी। लेकिन अब एक प्रताड़ित करने वाला ऐसा मामला सामने आया है कि महिला को कितना दर्द हुआ होगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र में एक सनकी पति ने ऐसी करतूत की है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जायेगा।

प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला

आपको बता दें महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में पति ने पत्नी पर अफेयर के शक के कारण उसके प्राइवेट पार्ट्स में ताला लगा दिया। पति नेपाल का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी 28 साल की पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर छेद किया और फिर उसमें दो कीलें ठोंककर ताला लगा दिया। ताला लगाने के लिए उसने पीतल का ताला खरीदा और उसे पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में लगा दिया।

ब्लेड से काटा

बता दें पति को अपनी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर होने का शक था, जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को पहले ब्लेट से काटा फिर उसमें ताला लगा दिया। इतना ही नहीं पति अपनी पत्नी को आये दिन मारता पिटता भी था। लेकिन 11 मई को तो उसने इंसानियत की सारी सीमा लांघ दी। पति की सनक इस कदर बढ़ गई की उसने क्रूरता से पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में दो लोहे की कील ठोंक देने के बाद वहां पीतल का ताला लगा दिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

खून से लतपथ पत्नी कराहती रही, लेकिन पति को अपनी करतूत का कोई भी असर नहीं पड़ा। सनकी पति की हैवानियत से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  खून से लतपथ महिला को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *