अक्सर हम जब घूमने के बारे में सोचते हैं तो बस सोचते ही रह जाते हैं। हम अपनी प्लानिंग को आगे नहीं बढ़ा पाते हैं। सारा दिन काम काज में फंसे रहते हैं, न ही अपने लिए समय मिलता है न ही अपने प्यारों के लिए। जिस वजह से हमारा दिमाग भी तंग आना शुरू हो जाता है। अगर हम रोज एक ही चीज बार-बार करेंगे तो उससे हम तो बोर हो ही जाएंगे, सबसे पहले हमारा दिमाग तंग आ जाएगा। हम तनाव से घिर जाते हैं।
एक्पर्ट्स का कहना है कि तनाव से शांति दिलवाने में यात्रा सबसे आगे है। मेंटल हेल्थ अगर सही रखना चाहते हैं तो ट्रेवल जरूर किया करें। कोविड की वजह से बहुत से लोग घरों में ही कैद थे और सोचते थे कि तब लॉक डाउन खुलेगा तो वे बाहर जाएंगे, लेकिन जब अब सब ठीक है तो लोग कामों में व्यस्त है।
Travelling के फायदे
Happiness
जो लोग नियमित रूप से ट्रेवल करते हैं, वे बाकी लोगों के मुताबिक 10 प्रतिशत ज्यादा खुश रहते हैं। जब आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको अपने बारे में जानने का मौका मिलता है। आप दुनिया को समझते हैं, अलग नजरिए से देखते हैं।
Positivity
जब भी हमें घूमना होता है तो हम बहुत खुश होते हैं। हम सारा काम जल्दी से निपटाते हैं, ताकि लेट न हो जाएं। उस वक्त हमें काम का कोई झंझट नहीं होता है। हम खुश होते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग प्रकृति के साथ ज्यादा समय बिताते हैं वे बाकियों की तुलना में ज्यादा सकारात्मक रहते हैं।
Stress
जब हम ट्रेवल करने के लिए कहीं दूर जाते हैं तो हम अपने घर की और काम की चिंता पीछे छोड़कर आते हैं। तब हमें काम का कोई तनाव नहीं होता है। हम सिर्फ आराम से घूमते हैं। इस वजह से हमारा तनाव भी कम हो जाता है।
Creativity
जब हम अपनी दिनचर्या से तंग आ जाते हैं तब हमें ब्रेक चाहिए होता है। ऐसे में ट्रेवलिंग सबसे अच्छा उपाय है। जब हम घूमने जाते हैं तो बहुत सी नई चीजें देखते हैं और सीखते हैं। हमारे में क्रिएटिविटी आती है और फिर हमें नए जोश के साथ वापिस जाते हैं। फिलहाल वापिस जाने का तो मन नहीं करता है, लेकिन इसी उम्मीद के साथ जाना चाहिए ताकि दुबारा भी घूम पाएं।
