दो महीने पहले अमेरिका के एक शख्स के शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गयी थी। जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। दरअसल ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर और उनके परिवार वालों ने बताया कि वो दो महीने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गये हैं।

आपको बता दें रिचर्ड रिक स्लेमैन का मार्च में 62 साल की उम्र में मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। तब वहां के सर्जनों ने कहा थे कि उनका मानना ​​​​है कि सुअर की किडनी कम से कम दो साल तक चलेगी। लेकिन शनिवार को उस शख्स की मौत हो गयी है। दरअसल 2018 में भी किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था, लेकिन पिछले साल विफलता के लक्षण दिखने पर उन्हें डायलिसिस पर वापस जाना पड़ा। जब डायलिसिस संबंधी जटिलताएँ उत्पन्न हुईं, जिसके लिए बार-बार प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती थी, तो उनके डॉक्टरों ने सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया। जिसे उन्होंने माना और सर्जरी करवाई। दो महीने तक सही से जीवन जीने वाले स्लेमैन अज इस दुनिया में नहीं है।

निधन पर दुःख जताया

आपको बता दें मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल की ट्रांसप्लांट टीम ने एक बयान में कहा कि उन्हें स्लेमैन के निधन पर गहरा दुख हुआ है और उनके परिवार के प्रति वे संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसा कोई संकेत नहीं है कि उनकी मृत्यु ट्रांसप्लांट की वजह से हुई है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *