आज की डिजिटल यंग जेनरेशन में मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिनमें फोकस की कमी और ओवरथिंकिंग शामिल है। सोशल मीडिया की दुनिया में हंसती-खेलती तस्वीरों के पीछे कई उदास और बेचैन चेहरे छिपे होते हैं, जिन्हें पहचानना और समझना बहुत जरूरी है। अगर ओवरथिंकिंग से बचने के उपाय नहीं अपनाए गए, तो यह डिप्रेशन और यहां तक कि सुसाइड का कारण भी बन सकता है। इसलिए ओवरथिंकिंग को नियंत्रित करने के लिए कुछ प्रभावी तरीकों को अपनाना जरूरी है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
ओवरथिंकिंग को कैसे करें हैंडल
ब्रेक लें और गहरी सांस लें

जब भी आपको महसूस हो कि आप ओवरथिंकिंग करने लगे हैं, तो जो भी काम कर रहे हैं, उससे तुरंत ब्रेक लें। एक लंबी, गहरी सांस खींचें। यह आपकी मानसिक स्थिति को स्थिर करने में मदद करेगा और आपको शांत रखेगा।
परिस्थितियों को स्वीकार करें

हर स्थिति को उसके वास्तविक रूप में स्वीकार करें और उसके अनुसार अगले दिन के लिए टू-डू लिस्ट बनाएं। खुद को हर स्थिति में व्यस्त रखने से ओवरथिंकिंग से बचने में मदद मिलेगी।
ब्रेक लें और कुछ मनोरंजन करें

अगर आपको लगता है कि आपका दिमाग ओवरथिंकिंग शुरू करने वाला है, तो तुरंत उठें और एक छोटी सी वॉक करें, गाना सुनें, या फिर अपना पसंदीदा स्नैक खाएं। इससे आपका ध्यान भटक जाएगा और दिमाग को आराम मिलेगा।
भावनाओं को डायरी में लिखें

जो भी भावनाएं दिमाग में आ रही हैं, उन्हें डायरी में लिख लें। चाहे वह बातें फिजूल या बेसिर पैर की लगें, उन्हें लिखने से मन हल्का हो जाएगा। और जब मन शांत हो जाए तो इन पन्नों को हटा सकते हैं।
पैसे के बारे में ओवरथिंकिंग न करें

पैसे आज हैं तो कल नहीं हो सकते। पैसे के बारे में बहुत ज्यादा सोचने से न केवल आपका समय बर्बाद होता है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
अधिक सुनें, कम बोलें

बहुत अधिक बोलने से कभी-कभी ऐसी बातें मुंह से निकल जाती हैं, जो हमें बाद में सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इससे बेहतर है कि हम जमीन से जुड़े रहें, दूसरों की बातें सुनें, और अपनी राय किसी पर न थोपें।
