आज के समय में बच्चे की आंखों से पानी आना एक सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। इस समय सर्दी-जुकाम से लेकर कंजंक्टिवाइटिस तक विभिन्न स्थितियों की पहचान और सही उपचार करना बेहद जरूरी है। दरअसल ये नॉर्मल सी दिखने वाली समस्या आगे चलकर गंभीर रूप धारण कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानें कि इसके क्या कारण हो सकते हैं और आप इससे अपने बच्चे को कैसे बचा सकते हैं।
बच्चे की आंखों से पानी आने के क्या है कारण
सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन
सर्दी-जुकाम के दौरान अक्सर बच्चों की आंखों से पानी आ सकता है। वायरल इंफेक्शन जैसे कि नज़ला और ज़ुकाम, आंखों के अंदर सूजन और नमी का कारण बन सकते हैं। इससे आंखें लाल हो सकती हैं और पानी बह सकता है।
कंजंक्टिवाइटिस (आंखों की सूजन)
कंजंक्टिवाइटिस जिसे आमतौर पर पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इस समस्या में आंखों की पतली परत में सूजन हो जाती है। वहीं यह बैक्टीरियल, वायरल या एलर्जी की वजह से हो सकती है। कंजंक्टिवाइटिस से प्रभावित आंखें लाल, खुजली वाली और पानी भरी हो सकती हैं।
एलर्जी के कारण
एलर्जी भी आंखों से पानी आने का एक सामान्य कारण हो सकता है। पौधों की परागकण, धूल, और अन्य एलर्जेन बच्चे की आंखों में जलन और पानी का कारण बन सकते हैं। एलर्जिक रिएक्शन के अन्य लक्षणों में खुजली, लालिमा, और सूजन शामिल हो सकते हैं।
आंखों में कुछ जाने से
कभी-कभी आंखों धूल या बाल जाने से भी पानी आने का कारण बन सकती है। इससे आंखों में जलन और असुविधा हो सकती है, जिससे आंखों से पानी बह सकता है।
इन समस्याओं से बचने के उपाय
सर्दी-जुकाम
यदि सर्दी-जुकाम के कारण आंखों से पानी आ रहा है, तो सामान्य सर्दी-जुकाम के इलाज का पालन करें और डॉक्टर की सलाह लें।
कंजंक्टिवाइटिस
कंजंक्टिवाइटिस की स्थिति में,डॉक्टर से परामर्श करें। बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस के लिए एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स या सल्व्स की आवश्यकता हो सकती है। ध्यान रहे डॉक्टर के सलाह पर ही आंखों में किसी भी तरह का आई ड्रॉप्स डालें।
एलर्जी की रोकथाम
एलर्जी के लक्षणों को कम करने के लिए एंटीहिस्टामाइन दवाइयों का उपयोग किया जा सकता है। एलर्जेन से बचाव भी महत्वपूर्ण है।
आंखों की स्वच्छता
बच्चों की आंखों को साफ रखें और उन्हें आंखों में कोई भी चीजे जाने से बचाएं।
