हर कोई परफ्यूम का इस्तेमाल करता है और ये लोगों की दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है। कपड़ों से अच्छी खुशबू और साथ वाला फ्रेश फील लेता रहे तो लोग परफ्यूम लगाते हैं लेकिन आपको ये भी बता दें कि परफ्यूम और भी कई तरीके से आपको फायदा पहुंचा सकते हैं और आयुर्वेद में भी दिन में दो बार परफ्यूम लगाने की सलाह दी गई है, तो चलिए इस बात पर रोशनी डालते हैं।

Ayurveda: परफ्यूम का महत्व

आयुर्वेद की मानें तो सुबह और शाम के समय नेचुरल परफ्यूम लगाने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। जो आयुर्वेद के प्रमुख विद्वान हैं महर्षि चरक, उनके मुताबिक प्राकृतिक सुगंधों का इस्तेमाल मन को शांत करता है, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है और आप ऊर्जा से भर जाते हैं।

Helps in mental clarity

प्राकृतिक परफ्यूम जैसे नींबू या संतरे की खुशबू मन को शांत कर एकाग्रता में सुधार करती हैं और आप चीजों पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाते हैं।

तनाव और चिंता में शांति

बहुत से नेचुरल परफ्यूम होते हैं जिनकी स्मेल से स्ट्रेस और एंजाइटी कम हो जाती है। लैवेंडर और चंदन की खुशबू से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल कम हो जाता है। इसलिए अगर चिंता और तनाव से शांति चाहते हैं तो लैवेंडर और चंदन की खुशबू आपके लिए अच्छी हो सकती है।

बेहतर मूड

ये तो पता ही है कि परफ्यूम का इस्तेमाल व्यक्ति के मूड को काफी हद तक बेहतर बना देता है। आसानी से बताएं तो व्यक्ति क‍िसी भी खुशबू या गंध के जर‍िए अच्‍छी या बुरी घटना से जुड़ जाते हैं। एक बढ़िया खुशबू अच्छी भावनाओं और यादों को उत्तेजित कर सकती है और आपका मूड अच्छा बना सकती है। साथ ही अच्छी खुशबू पॉजिटिव एनर्जी को भी बढ़ावा देती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

चाहते हैं कि आपको भी ये फायदे मिलें तो दिन की शुरुआत नींबू या संतरे जैसी रिफ्रेशिंग स्मेल वाले परफ्यूम से करें ताकि उनकी स्मेल आपको सारा दिन फ्रेश और एनर्जेटिक रख सके। शाम के समय की बात करें तो मन को शांत करने के लिए लैवेंडर या चंदन की खुशबू वाले परफ्यूम का प्रयोग करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *