हाल ही में भारत के विभिन्न हिस्सों से ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसे बच्चों और युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चेतावनी हैं। कर्नाटका के कलबुर्गी में बीएससी नर्सिंग के छात्र सोमनाथ चिदरी ने 80 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या कर ली। इसी तरह उत्तराखंड और झारखंड में भी युवा ऑनलाइन गेमिंग के दबाव और कर्ज के बोझ तले अपनी जान गंवा चुके हैं।
ऑनलाइन गेमिंग की लत: एक मानसिक बीमारी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ऑनलाइन गेमिंग की लत को मानसिक बीमारी के रूप में मान्यता दी है, जिसे ‘गेमिंग डिसऑर्डर’ कहा जाता है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति गेम खेलने का आदी हो जाता है और उसे छोड़ नहीं पाता। गेमिंग की लत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जैसे कि नींद की कमी, डिप्रेशन, परिवार और दोस्तों से कटाव और सामाजिक समस्याएं।
ऑनलाइन गेमिंग की लत के लक्षण
बार-बार गेम खेलने की इच्छा और अत्यधिक समय बिताना
पढ़ाई, काम या पारिवारिक जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ करना
तनाव, गुस्सा या चिड़चिड़ापन जब गेम खेलने से रोका जाए
शारीरिक गतिविधि और नींद में कमी
पैसे की जरूरत के कारण परिवार से बार-बार उधार मांगना
मनोरोग विशेषज्ञ की सलाह
एक्सपर्ट्स के मुताबिक गेमिंग की लत धीरे-धीरे बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। इस लत में डूबे बच्चे वास्तविक दुनिया से कट जाते हैं, उनका व्यवहार बदल जाता है, और वे सामाजिक गतिविधियों से दूर रहने लगते हैं। कुछ मामलों में यह आत्महत्या जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों का कारण बन सकता है।
ऑनलाइन गेमिंग से बचाव के उपाय
मॉनिटरिंग
बच्चों के स्मार्टफोन और लैपटॉप का इस्तेमाल सीमित करें और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखें।
प्राकृतिक खेल
बच्चों को आउटडोर गेम्स जैसे शतरंज, लूडो या क्रिकेट में शामिल करें ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
शिक्षा और बातचीत
बच्चों से गेमिंग के नुकसान के बारे में खुलकर बात करें और समझाएं कि यह उनकी पढ़ाई और भविष्य पर बुरा असर डाल सकता है।
फोन का समय सीमित करें
बच्चों को मोबाइल या लैपटॉप केवल जरूरी कामों के लिए दें, ताकि वे गेमिंग के बजाय और अधिक productive गतिविधियों में समय बिताएं।
