मेडिकल की दुनिया में आये दिन कोई न कोई बात वायरल हो जाती है। कभी किसी दवाई के बारे में या फिर कभी किसी सर्जरी के बारे में। जी हां अब इसमें एक और सर्जरी जुड़ गयी है जो किसी इंसान की नहीं बल्कि एक जानवर की हुई है। दरअसल हाल ही में एक कुत्ते की हार्ट सर्जरी की गयी है।
कुत्ते की हुई हार्ट सर्जरी
आपको बता दें हाल ही में दिल्ली के East of Kailash स्थित Max Pets Hospital में एक कुत्ते की सफल हार्ट सर्जरी की गई है। 7 साल के इस डॉग के heart के अंदर valve blockage की समस्या आ गई थी। जिसके बाद डॉग की हार्ट सर्जरी की गयी। अच्छी बात ये है कि heart surgery के बाद डॉग ने अच्छी रिकवरी भी कर ली है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पा रहा था
बता दें इस डॉग को जिस वक्त Max Pets Hospital में इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त डॉग काफी सुस्त था। डॉक्टरों द्वारा डॉग की जांच होने पर पता चला कि हार्ट के अंदर ब्लॉकेज है, जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पा रहा है। डॉग की जान बचाने के लिए सर्जरी की गयी।
बना रिकॉर्ड
बता दें डॉग की सफल हार्ट सर्जरी के बाद भारत, एशिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। इस डॉग की जान डॉक्टर भानु देव शर्मा और उनकी टीम ने बचाई है। वहीँ ये भी बता दें सात साल की बीगल जूलियट पिछले दो वर्षों से माइट्रल वाल्व रोग से पीड़ित थी। कुत्तों में यह स्थिति माइट्रल वाल्व लीफलेट में उत्पन्न परेशानियों की वजह से होती है। माइट्रल वाल्व लीफलेट बीमारी में हृदय के बाएं साइड के ऊपरी हिस्से में रक्त का प्रवाह शुरू हो जाता है।
इस बीमारी के बढ़ने से कंजेस्टिव हार्ट फेलियर होने का खतरा होता है। वहीँ मैक्स पेटजेड अस्पताल के सर्जनों ने 30 मई को वाल्व क्लैंप का उपयोग कर ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर प्रक्रिया के तहत इस आपरेशन को अंजाम दिया। डॉ. भानु देव शर्मा के अनसुार, इसे हाइब्रिड सर्जरी कहा जाता है, क्योंकि यह माइक्रो सर्जरी और इंटरवेंशनल प्रक्रिया का संयोजन है।
इस प्रक्रिया के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह न्यूनतम इनवेसिव है, क्योंकि यह एक धड़कते हुए दिल की प्रक्रिया है और ओपन हार्ट सर्जरी की तरह नहीं है, जिसमें हार्ट लंग बाईपास मशीन की आवश्यकता होती है।
