आपके सोने का तरीका आपके बारे में बहुत कुछ बताता है और यही तरीका कई समस्याओं से भी बचा सकता है। सोते समय आपके पैर किस पोजीशन में है, ये चीज शरीर पर स्ट्रेस के लेवल को कम करने के साथ डाइजेशन को सही कर सकती है और फिर वेट लॉस भी। वहीं अगर आपके सोने का तरीका सही है तो ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, जिससे आपकी स्किन ग्लो करती है और आंखों के नीचे काले घेरे नहीं होते। सोने के गलत तरीके से आपके शरीर के सही अंग प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए ये आर्टिकल आपके लिए लाया है कि सोते समय आपके पैरों की पीजीशन कैसे होनी चाहिए ताकि आपको बाद में कोई समस्या न हो।
पैर के ऊपर पैर रखकर सोने के नुकसान
पैर के ऊपर पैर रखकर सोने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है। इससे आपकी नसों और मांसपेशियों पर भी जोड़ पड़ता है, डाइजेशन प्रभावित होती है और फिर आपकी नींद भी। पेट से लेकर दिल और स्किन तक की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
सोने समय कैसे हो पैरों की पोजीशन?
जब आप सोने लगे तो अपने पैरों को सीधा और आराम से रखें। पैरों को ऐसे सीधा रखें कि ये रीढ़ की हड्डी के सीध में हो। इससे शरीर का पॉश्चर और ब्लड सर्कुलेशन दोनों ठीक रहते हैं। पैरों को बिस्तर पर सपाट रखें और घुटनों को थोड़ा मोड़ें ताकि आपकी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव कम पड़े। पैरों को तकिये का सहारा दे। रीढ़ और कूल्हों पर दबाव कम करने के लिए अपने घुटनों के बीच में एक तकिया रखें।
सोते समय पैरों की ये पोजीशन्स न करें
सोते समय क्रॉस लेग बिल्कुल न करें, यानी अपने पैरों को क्रॉस करने से बचें। इससे बॉडी का सर्कुलेशन खराब होता है। पैरों को शरीर के नीचे दबाने से बचें, ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी में दिक्कत हो सकती है। अपने पैरों को बिस्तर से न लटकाएं। ये करने से आपकी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
