बहुत से लोग ड्राई स्किन, फटे होंठ और काले होंठो की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते होंठो में दर्द और जलन जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए आप नारियल तेल, शिया बटर और बी-वैक्स का इस्तेमाल करके लिप बाम बनाकर लगा सकते हैं। इससे आपको होंठ हाइड्रेट और सॉफ्ट रहेंगे। इन तीनों चीजों में मौजूद गुण आपके होंठों के लिए फायदेमंद रहेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

तीनों चीजों में पाए जाने वाले गुण

नारियल तेल, शिया बटर और बी-बैक्स इन सभी चीजों में मॉइश्चराइजिंग और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो होंठो को सॉफ्ट रखने और उन्हें हाइड्रेट रखने मदद करेंगे।

फायदे

फटे होंठो की समस्या होगी दूर

कुछ लोग को होंठ फट जाते हैं जिसके कारण यह ड्राई भी होने लगते हैं। ऐसे में आपके लिए नारियल तेल, शिया बटर और वी वैक्स से बने होंठो को मॉइश्चराइज करने, फटे होंठो की समस्या से राहत दिलवाने और होंठो को नुकसान से बचाव में मदद मिलेगी। इसके अलावा इनमें एंटीइंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। आप इसे लिप बॉम के तौर पर होंठों में लगा सकते हैं।

सूजन होगी दूर

होंठो फटने के कारण उसमें सूजन जैसी समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में आप शिया बटर, नारियल तेल और बी-वैक्स का लिप बाम लगाकर होंठो को रिपेयर करने और इन्हें हेल्दी बनाने और सूजन कम करने में मदद मिलेगी। इसे लगाने से होंठ हेल्दी और मॉइश्चराइज रहेंगे। तीनों चीजों में ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन दूर करेंगे।

त्वचा रहेगी मॉइश्चराइज

नारियल तेल, शिया बटर और बी-वैक्स में काफी अच्छी मात्रा में मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आप इन्हें होंठो पर लगाएंगे तो त्वचा हाइड्रेट, सॉफ्ट रहेगी। इसे लगाने से स्किन में मॉइश्चर रहेगा। वहीं नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करेंगे।

होंठों का कालापन होगा गायब

कुछ लोगों को होंठो पर कालेपन की समस्या होने लगती है। ऐसे में लिप बाम में पाए जाने वाले विटामिन-ई स्किन से हाइड्रेट रहेगी, स्किन को डैमेज से बचाने, होंठो को नैचुरल तौर पर गुलाबी और नरम बनाने में मदद मिलेगी। वहीं नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे होंठ इंफेक्शन से भी बचे रहेंगे।

इस तरह बनाएं लिप बाम

लिप बाम बनाने के लिए 2 चम्मच बी वैक्स, 2 चम्मच शिया बटर और 2 चम्मच नारियल तेल कटोरी में डाल लें। अब इन्हें पिघलाएं और इसमें 1/4 विटामिन-ई तेल और कुछ एसेंशियल ऑयल की बूंदे मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक बोतल में रख लें। अब आप इसका इस्तेमाल होंठो पर कर सकते हैं। इसे होंठो पर लगाने से कई समस्याओं में राहत मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *