प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। खासतौर पर जिनकी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई हो उनके शरीर को दोबारा से ठीक होने में समय लगता है। सी-सेक्शन डिलीवरी जिसको सिजेरियन भी कहते हैं इसके बाद महिलाएं अपना ध्यान नहीं रख पाती इसके कारण उन्हें सेहत संबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं। सी-सेक्शन में एब्डोमिनल सर्जरी होती है ऐसे में टांके भी लगते हैं इसलिए डॉक्टर्स आराम करने के साथ-साथ अच्छा खान-पान और लाइफस्टाइल रखने के लिए कहते हैं। ऐसे में यदि आपकी भी सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो आज आपको बताते हैं कि डिलीवरी के बाद डाइट कैसी रखनी चाहिए।
डिलीवरी के बाद रखें ध्यान
डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपना खाना समय पर खाना चाहिए। इसके अलावा वॉक जरुर करनी चाहिए। यदि वह थोड़ी सी भी लापरवाही करेंगे तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खान-पान हमेशा डॉक्टर के बताए अनुसार ही रखें। पानी अच्छी मात्रा में पिएं। यदि आप डिलीवरी के बाद वजन कम करना चाहती हैं तो कम से कम 6 महीने के बाद ही प्लान बनाएं। डिलीवरी के 8 हफ्ते तक वेट लॉस या फिर किसी भी तरह की क्रेश डाइट से बचें।

न बरतें लापरवाही
डॉक्टर्स की मानें तो सी-सेक्शन के बाद डाइट में प्रोटीन और विटामिन जरुर शामिल करें। डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसे में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाने के लिए अच्छी डाइट जरुरी होती है। यदि आप डाइट में लापरवाही करेंगे तो खून की कमी या फिर थकान हो सकती है।
हैवी वर्कआउट न करें
सिजेरियन डिलीवरी के बाद आप कम से कम 6 महीने तक हैवी वर्कआउट करने से बचें। यदि आप फिर भी एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो हल्की-फुल्की वॉक जरुर करें। इसके अलावा मेडिटेशन करें इससे भी आपको फायदा होगा। ज्यादा रनिंग या फिर ज्यादा एक्सरसाइज न करें। यदि किसी तरह की समस्या हो तो डॉक्टर की मदद जरुर लें।
ऐसी डाइट जरुर लें
सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। आप डाइट में दूध, दही, मांस, मछली, अंडे और ड्राईफ्रूट्स लें। फल और हरी सब्जियां खाएं। विटामिन-सी और कैल्शियम से भरपूर डाइट का सेवन करें। डॉक्टर की सलाह पर आप कुछ हफ्ते के बाद दूध पी सकती हैं। ऐसी चीजों से परहेज करें जिनको खाने के बाद आपको कब्ज बने। इसके अलावा पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड से भी दूरी बनाएं। मैदे से बनी चीजें भी बिल्कुल न खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
