हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजकल सभी कई तरह के नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। इन नुस्खों में कुछ पारंपरिक और प्राकृतिक तरीके ही स्किन की देखभाल के लिए फायदेमंद रहेंगे। उन्हीं तरीकों में से एक है चावल का पानी। चावल का पानी एशिया के लोग काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। यह न सिर्फ स्किन को निखारेंगे बल्कि उसको हाइड्रेट रखने, दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करेंगे। कई लोग इसे चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल स्किन पर कैसे करना है यह बहुत कम लोग जानते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप इसे कैसे लगा सकते हैं।

रोज लगाना कितना सही रहेगा चावल का पानी

एक्सपर्ट्स की मानें तो यह स्किन के लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि यह स्किन को निखारने और हाइड्रेट करने में मदद करेंगे। अगर आपको स्किन संबंधी कोई समस्या है जैसे एक्जिमा, मुहांसे या स्किन संबंंधी रोग है तो डॉक्टर से संपर्क करके इस्तेमाल करें। चावल का पानी स्किन के लिए सुरक्षित रहेगा लेकिन चावल का पानी स्किन के लिए कितना सुरक्षित है यह आपकी स्किन पर निर्भर करता है। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव या ड्राई है तो इसका इस्तेमाल करने से परहेज करें। स्किन की सेंसिटिविटी के अनुसार ही इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें। यदि किसी तरह की जलन, खुजली या सूजन है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

हफ्ते में कितनी बार लगाना सही

इसका चेहरे पर कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा की जरुरतों पर निर्भर है। नॉर्मल स्किन पर हफ्ते में 3-4 बार आप लगा सकते हैं। वहीं ऑयली स्किन वाले हफ्ते में 4-5 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई या सेंसिटिव है तो हफ्ते में 2-3 बार ही इसे लगाएं।

ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

. सबसे पहले चावल को धोकर उबाल लें। फिर उस पानी को अच्छे से छान लें।

. छानने के बाद पानी को ठंडा करके अपने चेहरे पर कॉटन पैड या हाथों के साथ लगाएं।

. इसके अलावा आप चावल का पानी नींबू या शहद का रस मिलाकर फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। यह फेसपैक 10-15 मिनट के लिए लगाएं फिर अपना चेहरा धो लें। यह आपकी स्किन निखारने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करेगा।

. चावल का पानी आप एक स्प्रे बोतल में डालकर रख सकते हैं।

. इस स्प्रे को अपने चेहरे पर हल्के से स्प्रे करें। इससे आपकी स्किन फ्रेश और हाइड्रेट रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *