न्यूबॉर्न बेबी को देखभाल की बहुत जरुरत होती है। यदि उनकी सही से देखभाल न हो तो वह कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। देखभाल की बात करें तो साफ-सफाई भी बेहद जरुरी है। बेबी के आस-पास और शरीर की सफाई अच्छे से करने से वह संक्रमण और बीमारियों से बचे रहेंगे। सफाई की बात करें तो उनके प्राइवेट पार्ट भी सफाई जरुरी है। शिशु का शरीर बहुत नाजुक होता है यदि उनका सफाई न की जाए तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है लेकिन बहुत से पेरेंट्स नहीं जानते कि बच्चे के प्राइवेट पार्ट की सफाई कैसे करनी है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप बच्चे के प्राइवेट पार्ट की सफाई कैसे कर सकते हैं।
इसलिए जरुरी है शिशु के प्राइवेट पार्ट की सफाई
. गंदगी और पसीने के चलते शिशु में बैक्टीरियल इंफेक्शन वाले कीटाणु पैदा हो जाते हैं। ऐसे में यदि उनके प्राइवेट पार्ट को साफ न किया जाए तो कीटाणु बढ़ सकते हैं। इसके चलते बच्चे बीमार भी हो सकते हैं।
. यदि आप नियमित और अच्छे से बच्चे की सफाई करेंगे तो डायपर रैशेज का खतरा भी कम होगा। प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से उन्हें खुजली और जलने भी नहीं होगी।

. पेशाब और मल के संपर्क में आने के कारण शिशु के प्राइवेट पार्ट पर खुजली और जलन होने लगती है इसलिए यदि आप उन्हें बचाना चाहते हैं तो सफाई बेहद जरुरी है।
ऐसे करें 1 से 6 महीने के शिशु की सफाई
डॉक्टर्स की मानें तो छोटे बच्चों के प्राइवेट पार्ट की सफाई उनकी उम्र के अनुसार, अलग-अलग होती है। ऐसे में यदि आपका शिशु 1 से 6 महीने का है तो गुनगुने पानी में मुलायम कॉटन भिगोकर आप उनकी सफाई कर सकते हैं।
. न्यूबॉर्न बेबी के प्राइवेट पार्ट की गंदगी साफ करने के लिए ठंडा पानी और साबुन इस्तेमाल न करें।
. बेबी के प्राइवेट पार्ट की सफाई हमेशा आगे से पीछे की ओर करें ताकि बैक्टीरिया लिंग और योनि में न आ सकें।
. नहाने के दौरान भी शिशु का प्राइवेट पार्ट हल्के हाथ से ही साफ करें। ज्यादा रगड़े या फिर प्राइवेट पार्ट न छुएं।
ऐसे करें 6 महीने से 2 साल के बच्चे की सफाई
. 6 महीने की उम्र के बाद शिशु का शारीरिक विकास हो जाता है। ऐसे में आप उनके प्राइवेट पार्ट की गुनगुने पानी के साथ धोएं।
. प्राइवेट पार्ट को गुनगुने पानी के साथ धोने के बाद सुखे और मुलायम कपड़े से सुखा लें।
. लड़कों का प्राइवेट पार्ट धोते हुए फोरस्किन को हल्के से ही खीचें। फोरस्किन को ज्यादा तेजी न खींचे।
. प्राइवेट पार्ट को सुखाए बिना कोई भी कपड़ा या डायपर उन्हें न पहनाएं। इससे रैशेज हो सकते हैं।
इस बात का भी रखें ध्यान
. न्यूबॉर्न बेबी की सफाई के लिए आप खुशबूदार वाइप्स, पाउडर या फिर लोशन न लगाएं। इन प्रोडक्ट्स में कैमिकल्स पाए जाते हैं। यह बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
. बेबी की त्वचा बहुत नाजुक और सेंसिटिव होती इसलिए उसे साफ करने के लिए साबुन बिल्कुल भी न लगाएं।
. बच्चे को हाथ लगाने से पहले और हाथ लगाने के बाद अपने हाथों को अच्छे से धोएं। इससे उन्हें बैक्टीरिया नहीं छू पाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
