छोटे बच्चों को वैसे तो आमतौर पर दूध ही दिया जाता है लेकिन जब उन्हें बाहरी खाद्य पदार्थ देने होते हैं तो पेरेंट्स दाल और आलू जैसी चीजें ही देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आलू उनके लिए फायदेमंद है। इसे खाने से उनका वजन बढ़ेगा, इम्यूनिटी सुधरेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी लेकिन यह तो सभी को पता ही है कि छोटे बच्चों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है। इसी वजह से पेरेंट्स बच्चों को वही चीजें ज्यादा देते हैं जिनसे उन्हें फाइबर मिले और कब्ज की समस्या दूर हो पाए। ऐसे में सवाल यह आता है कि क्या आलू खाने से भी बच्चों को कब्ज हो सकती है? तो चलिए आपको इसी बारे में बताते हैं।

पेरेंट्स रखें इस बात का ध्यान

आलू कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं इसके अलावा इसमें कई तरह के कंपाउंड जैसे फ्लेवेनॉयड्स, कैरोटीनॉयड आदि। यह आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मदद करेंगे। इसके अलावा यह ब्लड शुगर का स्तर सही रखने में भी मदद करते हैं। आलू पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है लेकिन जहां बात यह आती है कि बच्चों के लिए आलू कितना फायदेमंद है तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों को आलू जरुर देना चाहिए। यह स्टार्च युक्त होता है ऐसे में यह कब्ज को बढ़ावा देगा। इसलिए जब भी पेरेंट्स बच्चों के यह खाने के लिए दें तो थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। यदि बच्चे को कब्ज है तो उसे कुछ समय के लिए इसे न खिलाएं। कब्ज की समस्या से जब उन्हें राहत मिलेगी तो आप बच्चों को आलू खिला सकते हैं।

बच्चों में ऐसे दूर करें कब्ज की समस्या

जूस दें

छोटे बच्चों को आप फलों का जूस दें। यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा आप उन्हें फाइबर युक्त फल खिला सकते हैं। इससे उनकी पाचन क्षमता अच्छी होगी और उन्हें कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।

स्टार्च फूड कम दें

अगर आपके बच्चों को कब्ज रहती है तो उनकी डाइट में आप स्टार्च सीमित मात्रा में कर दें। इसकी जगह आप उन्हें फाइबर खिला सकते हैं। इससे उनकी कब्ज की शिकायत दूर होगी और पाचन क्षमता भी सुधरेगी।

पानी दें

ऐसे बच्चों को भी कब्ज बहुत जल्दी होती है जो पानी कम पीते हैं ऐसे में पेरेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यदि आपके बच्चे 6 महीने से ज्यादा के हैं तो उन्हें लगभग 0.8 लीटर पानी दें। यदि बच्चे एक साल से ऊपर है तो उन्हें 1 लीटर पानी पिलाएं।

सब्जियां खिलाएं

अपने बच्चों को आप तरह-तरह की सब्जियां जरुर दें। इससे उनके शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलेंगे। इसके अलावा उनकी पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होगी। बच्चों के विकास के लिए सब्जियां बेहद जरुरी है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *