इन दिनों कई फीमेल एक्ट्रेसेज चीक फिलर्स करवा रही हैं। यह एक नॉन-सर्जिकल कॉस्मेटिक प्रक्रिया होती है। इसके जरिए गालों को फील किया जाता है जिसके कारण आपकी चीकबोन्स और उसके आस-पास के हिस्से का पुरा लुक बदल जाता है। चीक फिलर्स में एक खास तरह का सब्सटांस इस्तेमाल होता है जिसके जरिए इंजेक्शन लगाया जाता है। इसकी मदद से स्किन हाइड्रेट होती है और यह स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है। वैसे तो इन दिनों यह काफी फेमस हो रहा है और बहुत सी लड़कियां अपनी लुक्स को और भी अच्छा बनाने के लिए इसकी मदद ले रही हैं ऐसे में बढ़ते ट्रैंड के बीच आपको यह समझ लेना चाहिए कि क्या यह आपकी स्किन के लिए ठीक है या नहीं? क्या इसका कोई साइड इफेक्ट आपके चेहरे पर होगा? तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं।

त्वचा पड़ जाएगी नीली

चीक फिलर्स के कारण आपकी स्किन नीली हो जाएगी। इसमें स्किन कटेगी नहीं लेकिन इसके अंदर खून निकलेगा जिससे प्रभावित हिस्सा लाल या फिर नीला हो जाएगा।

स्किन में खुजली और रेडनेस

इसके कारण आपको स्किन में खुजली और रेडनेस भी हो सकती है। यह एक आम साइड इफेक्ट होगा जो कि कुछ घंटों से लेकर हफ्ते भर में ठीक हो जाएगा। वैसे तो इसके तुरंत बाद आपको इचिंग की समस्या शुरु हो सकती है लेकिन आप चिंता न करें क्योंकि कुछ मामलों में तो आपको दर्द का अहसास भी नहीं होगा। यदि दर्द असहनीय हो तो एक बार एक्सपर्ट्स को जरुर दिखाएं।

गाल में सूजन

इसके कारण आपके गालों में सूजन भी हो सकती है यह सूजन सिर्फ 24 से लेकर 72 घंटे तक रहेगी। फिर यह खुद ही ठीक हो जाएगी।

सुन्नपन, सूजन

फिलर्स करवाने के बाद यह लीक भी हो सकते हैं वैसे ऐसी समस्या असामान्य ही होती है लेकिन कम दिखती है। फिर भी यदि किसी को यह समस्या हो तो उसे लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि इसका परिणाम गलत भी हो सकता है। चीक फिलर्स करवाने के बाद यदि लीकेज हो तो इंफेक्शन, एलर्जी, सुन्नपन, सूजन, स्किन डैमेज और त्वचा का रंग भी बदल सकता है।

वेन्स हो सकती है डैमेज

चीक फिलर्स के कारण वेन्स या फिर आर्टरीज में भी चोट लग सकती है। इस प्रक्रिया के दौरान चीक्स में इंजेक्शन लगता है। ऐसे में कई बार त्वचा के अंदर इंजेक्शन के कारण ब्लड वेसल्स दब जाएगी जिससे वेन्स डैमेज हो जाएगी।

टिश्यू हो जाएंगे डैमेज

यदि किसी कारण चीक फिलर्स गलत लग जाए तो टिश्यू डैमेज हो सकती हैं। इस स्थिति के कारण टिश्यू भी डैमेज हो सकते हैं। यह एक अनकॉमन साइड इफेक्ट है। हालांकि चिक फिलर्स करवाने पर ऐसी समस्या हो सकती है।

इस बात का भी रखें ध्यान

हालांकि चीक फिलर्स के सिर्फ नुकसान ही नहीं है लेकिन यदि इसे सावधानी के साथ किया जाए तो चीक फिलर्स आपके लिए सही रहेंगे। चिक फिलर्स करवाने के लिए प्रोफेशनल की मदद जरुर लें इससे फायदे होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *