व्हाइट डिस्चार्ज एक तरह का सफेद तरल पदार्थ होता है, जो कि महिला की योनि से स्नावित होता है। यह निकलना बिल्कुल आम है। कई बार महिलाओं के स्वास्थ्य के अनुसार योनि से स्रावित हो रहे तरल पदार्थ में रंग, गंध और कंसीस्टेंसी यानी गाढ़ेपन में बदलाव हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस तरह के चेंजेस बिल्कुल नॉर्मल हैं। अक्सर मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। नतीजन, वजाइनल ड्राइनस होने लगती है। ऐसे में योनि से स्रावित हो रहा तरल पदार्थ भी प्रभावित होता है। आपको बता दें कि व्हाइट डिस्चार्ज की वजह से योनि की क्लीनिंग होती रहती है इसलिए, इसका निकलना जरूरी है। अब सवाल यह है कि क्या रोजाना व्हाइट डिस्चार्ज निकलना सामान्य होता है? या यह किसी बीमारी का संकेत है? आइए, जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए इन सबके जवाब।
क्या महिलाओं में रोज व्हाइट डिस्चार्ज होना आम है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार महिलाओं में रोज व्हाइट डिस्चार्ज होना बिल्कुल आम है। महिलाओं का एक दिन में आधा से लेकर चम्मच तक व्हाइट डिस्चार्ज स्रावित हो सकता है। इसकी कंसीस्टेंसी भी सामान्य होती है। कभी-कभी यह म्यूकस जैसा होता है और मुख्यत यह बिल्कुल गंधरहित होता है हालांकि, कुछ महिलाओं में इसकी कंसीस्टेंसी पतली और स्टिकी हो सकती है। जहां तक इसके रंग की बात की जाए, तो यह सफेद, क्लियर, मिल्की रंग का होता है। महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज कैसा होगा, यह कई तरह के कारकों पर निर्भर करता है खासकर मेंस्ट्रुअल साइकिल, प्रेग्नेंसी, बर्थ कंट्रोल जैसे कारक जिम्मेदार होते हैं। ओवुलेशन के समय महिलाओं का व्हाइट डिस्चार्ज गाढ़ा और हैवी हो सकता है। वहीं, एग रिलीज होने के बाद यह कम गाढ़ा और सफेद रंग का हो जाता है।

डिस्चार्ज के साथ-साथ खुजली या जलन होने पर
यदि आपको व्हाइट डिस्चार्ज होने के साथ-साथ खुजली और जलन की समस्या हो रही है तो बेहतर है कि आप इसको अनदेखा न करें। ऐसा यीस्ट इंफेक्शन या योनि से जुड़ी दूसरी समस्याओं के कारण हो सकता है। आपको बता दें कि योनि में गुड और बैड बैक्टीरिया दोनों होते हैं। यदि इनका आपसी संतुलन बिगड़ जाता है, तो इस कंडीशन में भी व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है और खुजली और जलन की समस्या होने लगेगी।
जब बहुत ज्यादा डिस्चार्ज हो
अगर अचानक आपका बहुत ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है तो इसे हल्के में न लें। ऐसा किसी मेडिकल कंडीशन के कारण हो सकता है, जैसे यीस्ट इंफेक्शन आदि। वहीं, मेनोपॉज के लक्षणों के तौर पर भी आपको इस तरह की समस्या हो सकती है। यहां तक कि बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होना भी किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है।
पेट में दर्द
डिस्चार्ज के साथ-साथ यदि आपको पेट में भी दर्द हो, तो यह सही नहीं है। इस तरह की समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इस तरह की समस्या, इंफेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज आदि के कारण होता है।

इस बात का भी रखें ध्यान
व्हाइट डिस्चार्ज होना बिल्कुल नॉर्मल है। ऐसा रोज होता है व्हाइट डिस्चार्ज का रंग, इसकी गंध और कंसीस्टेंसी अलग-अलग हो सकती है। इसलिए यदि आपको अचानक इसमें बदलाव दिखे तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।
