पर्सनल साफ सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, फिर चाहे वो मर्द हो या औरत, दोनों को ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में अगर बात करे महिलाओं की तो उन्हें पर्सनल केयर के साथ वजाइनल केयर भी रखनी चाहिए। वजाइनल केयर रखना भी बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार महिलाओं को उनके वजाइना में दर्द होता है। ऐसा क्यों होता है? चलिए जानते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि महिलाओं को वजाइना में दर्द यूटीआई की वजह से होता है। इसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफैक्शन कहते हैं। इस स्थिती में बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में इकट्ठा हो जाते हैं और इंफैक्शन हो जाती है। बैक्टीरिया तो इंफैक्शन का कारण बनते हैं ही, साथ ही क्लैमाइडिया और गोनोरिया की वजह से भी दर्द हो सकता है।

पेन सिंड्रोम भी एक वजह है जिसके कारण दर्द हो सकता है। सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान ये दर्द होता है। वायरल इंफैक्शन की वजह से भी दर्द होती है और कई बार ये वायरस वजाइना के बाहर छाले भी पैदा कर देते हैं। मेनोपॉज भी इसका एक कारण हो सकता है। जब मेनोपॉज होता है तो इससे वजाइना में सूखापन हो जाता है, जिससे जलन और दर्द की समस्या रहती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *