रूस अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घूमने के अलावा रूस अब चिकित्सा सेवाओं के लिए भी एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। इसमें IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के इलाज का नाम भी शामिल है। ऐसे में कई लोगों के मन एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या रशियन महिला के एग्स से IVF करवाने से बच्चा खूबसूरत ही होगा? आइए इस सवाल के पीछे की सच्चाई और विज्ञान को समझें।

रूस में IVF उपचार की लोकप्रियता

रूस में करीब 140 फर्टिलिटी क्लीनिक हैं, जिनमें से अधिकांश मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित हैं। इन क्लीनिकों में विदेशी मरीजों को आकर्षित करने के लिए विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें अंग्रेजी बोलने वाले स्टाफ से लेकर व्यक्तिगत संचार की बेहतर व्यवस्था तक शामिल है। रूस में IVF उपचार अन्य पश्चिमी देशों की तुलना में सस्ता है और यहां प्रतीक्षा सूची भी नहीं होती। इसके अलावा रूस के कानूनों में गुमनाम और गैर-गुमनाम दोनों प्रकार के दान की अनुमति है, जिससे मरीजों के पास दानकर्ताओं की जानकारी प्राप्त करने के अधिक विकल्प होते हैं।

क्या रशियन महिला के एग्स से बच्चा खूबसूरत ही होगा

यह एक आम धारणा है कि अगर रशियन महिला के एग्स से IVF करवाया जाए तो बच्चा खूबसूरत होगा। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चे के गुण और रूप-रंग का निर्धारण माता-पिता के जीन पर निर्भर करता है। अगर रशियन महिला के एग्स से IVF होता है, तो बच्चे के खूबसूरत होने की संभावना जरूर बढ़ जाती है, लेकिन यह पूरी तरह से निश्चित नहीं है।

जीन का प्रभाव

बता दें कि बच्चे के जीन दो स्रोतों से आते हैं: मां और पिता। अंडे और शुक्राणु के मिलन से बच्चे को पूरा गुणसूत्र सेट मिलता है, जिसमें आधे गुणसूत्र मां से और आधे पिता से आते हैं। ऐसे में बच्चे का रूप-रंग इस बात पर निर्भर करता है कि माता-पिता में से किसका जीन ज्यादा डॉमिनेंट है। अगर मां का जीन ज्यादा प्रभावी है, तो बच्चा मां पर जाएगा, और अगर पिता का जीन ज्यादा प्रभावी है, तो बच्चा पिता पर जाएगा। इसलिए यह जरूरी नहीं कि अगर मां गोरी है तो बच्चा भी गोरा होगा या मां काली है तो बच्चा भी काला होगा।

रूस में IVF और दान प्रक्रिया

रूस में कई अन्य देशों की तरह दाताओं का कोई केंद्रीय रजिस्टर नहीं है। इसका मतलब है कि एक महिला अलग-अलग क्लीनिकों में कई बार दान कर सकती है, जिससे विभिन्न मरीजों के पास एक ही दाता से एग्स लेने का विकल्प हो सकता है। यह सुविधा उन मरीजों के लिए आकर्षक हो सकती है जो दाता के जीन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *