आज कल कई तरह की बीमारी हमें घेर रही है। जिसे हम इग्नोर कर देते हैं। वहीँ कई बार छोटी सी प्रॉब्लम को भी ignore करना सेहत पर भरी पड़ जाता है। दरअसल आपन कभी ध्यान न दिया हो, लेकिन कई बार हमारे अंडरआर्म्स में सूजन हो जाती है। इस सूजन को एक्सिलरी सूजन के कहा जाता है। कई बार इसमें दर्द भी होता है। तो आज इसी के बारे में जानते हैं कि आखिर अंडर आर्म में सूजन का कारण क्या है।

आखिर क्यों होती है अंडरआर्म में सूजन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण खराब हाइजीन का होना है। दरअसल जब पसीना, बैक्टीरिया और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती है तो इसमें जलन होने लगती है और ये सूजन का रूप ले लेती है। वहीँ अगर आप हल्के साबुन और पानी से नियमित रूप से अंडर आर्म्स को साफ़ करें इससे बचा जा सकता है।

इसके अलावा कई तरह के डिओडरेंट और एंटीपर्सपिरेंट्स के यूज़ सभी ऐसा हो सकता है। दरअसल इनमे कुछ ऐसे च्मिकल होते हैं जो स्किन को नुकसान देते हैं। वहीँ अंडरआर्म्स की सेंसिटिव स्किन के चलते ये डिओडरेंट स्किन में जलन पैदा करने लगते हैं। साथ ही अल्कोहल, सुगंध और एल्यूमीनियम यौगिक जैसे तत्व प्रमुख रूप से  इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।

बता दें कई बार जब आप अंडर आर्म्स में शेविंग करते हैं तो इससे कई बार कट लग जाने के कारण जलन होने लगती है, वहीँ इसके बाद इसमें सूजन होने का खतरा बढ़ जाता है।

अंडरआर्म्स का गर्म, नम वातावरण बैक्टीरिया और कवक के लिए प्रजनन स्थल है। फॉलिकुलिटिस और इंटरट्रिगो जैसे संक्रमण असुविधा और सूजन का कारण बन सकते हैं।

अन्य कारण

आपको बता दें इसके अन्य कारण भी हैं जिनमे कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस हामिल है, ये एक ऐसी स्थिति है जब स्किन के संपर्क में साबुन, डिटर्जेंट या कोई ऐसा फैब्रिक आता है जिससे स्किन रिएक्ट करने लगती है। इसकी वजह से लालिमा, जलन, सूजन, खुजली जैसी समस्या पैदा हो जाती है। वहीँ हिड्रोडेनाइटिस सपुराटिवा यह क्रॉनिक स्किन कंडीशन है। जो पसीने की ग्रंथियां को प्रभावित करती है और अंडर आर्म में दर्दनाक गांठ सूजन और फोड़े का कारण बन सकती है।

इन कारणों से अंडरआर्म में सूजन आने लगती है। अगर सूजन लंबे वक्त तक बनी हुई है तो डॉक्टर को दिखा कर इसका इलाज शुरू करवाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *