एक तरफ कई लोग हैं जिन्हें नौकरी नहीं मिलती हैं। लेकिन वहीँ कुछ लोग ऐसे हैं जो लाखों रूपए की नौकरी के साथ साथ अन्य काम भी करते हैं। आपको ये बात हैरान कर देगी कि एक शख्स है जो दिन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी करता है और वीकेंड पर ऑटो चलाता है।

पोस्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

दरअसल माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियर वेंक्टेश गुप्ता दिनों आपको बेंग्लुरू की सड़कों पर ऑटो चलाते दिख जाएंगे। वे अन्य ऑटो चालकों की तरह सवारियों को लेकर उनको गंतव्य पर छोड़ने का काम भी कर रहे हैं। ये काम वे अपने साप्ताहिक अवकाश में करते हैं। लेकिन ऐसा वे क्यों करते हैं, इसकी वजह उनका अकेलापन है। अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए वे वीकेंड पर ऑटो चलाते हैं।

तन्हाई का शिकार है बहुत से लोग

आपको बता दें डब्ल्यूएचओ एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में एक बड़ी संख्या में लोग तन्हाई का शिकार हैं। यहां तक कि 10 प्रतिशत किशोर उम्र के बच्चे और 25 प्रतिशत अन्य लोग अकेलेपन की चपेट में हैं। एक्सपर्ट की मानें तो अकेलापन महसूस करने वालों के शरीर को 15 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान होता है। इसके अलावा अकेलेपन से हार्ट अटैक से लेकर मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर तक होने का खतरा बना रहता है। .

किसी भी उम्र के लोग हो सकते हैं शिकार

बता दें अकेलापन महसूस होने की कोई एक वजह नहीं है। दरअसल  अकेलापन जगह, उम्र और मनोभावनाओं पर निर्भर करता है।इसलिए किसी भी उम्र के लोग किसी भी समय अकेलेपन का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा, कई लोगों को समाज में इज्जत न मिलने पर भी अकेलापन महसूस होने लगता है। इसके अलावा  जब कोई अपनों को खो देता है और उससे बहुत ज्यादा जुड़ा होता है तो भी अकेलापन का शिकार हो जाता है।

अलेकेपन से छुटकारा कैसे पाएं

आपको बता दें तमाम परेशानियों की तरह अकेलापन भी एक बीमारी ही मानी जाती है। ऐसे में इसका समय पर इलाज होना जरूरी है।

मन में सकारात्मकता लाएं

जिस चीज से खुशी मिल रही है, उस काम को जरुर करें

नए-नए लोगों के साथ दोस्ती करने की तरकीब निकालें।

पसंदीदा जगहों में जाकर घूमें

दोस्तों के साथ भरपूर बातचीत करें।

एक्सरसाइज और अच्छी डाइट को फॉलो करें

सबसे जरूरी बात सिगरेट, शराब, फास्ट फूड, जंक फूड आदि बचें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *