आज कल बहुत से लोग कहीं भी बेहोश हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग हार्ट अटैक के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में जो व्यक्ति बेहोश हुआ है उसे अगर समय से सीपीआर दे दिया जाये तो उसकी जान बच सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली के इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर, जब एक बुजुर्ग एअरपोर्ट पर बेशोश हो गया और उसे एक महिला डॉ. ने सीपीआर दे कर बचाया।

बुजुर्ग को पीडीए दिल का दौरा

आपको बता दें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया। टर्मिनल-2 के फूड कोर्ट एरिया में बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में देख वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर ने उसे सीपीआर देना शुरू कर दिया। पांच मिनट तक लगातार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने के बाद बुजुर्ग को होश आ गया। ऐसा करने से उस बुजुर्ग शख्स की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  ऐसे में यूजर्स डॉक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सीपीआर क्या होता है

CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन )जब किसी व्यक्ति का दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है या वह सांस लेना छोड़ देता है तो उस स्थिति को कार्डियक अरेस्ट कहते हैं। ऐसे में तुरंत CPR शुरू करने से दिल को पुनः चालू करने में मदद मिल सकती है और व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।  सिर्फ कार्डियक अरेस्ट में ही नहीं पानी में डूबने से, विषाक्त गैस या धुएं के कारण सांस रुक जाने पर भी तुरंत CPR शुरू कर चाहिए इससे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इसलिए सीपीआर देना हर व्यक्ति को आना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *