Weight loss के लिए लोग कई तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। जिसका असर उन्हें मिलता भी है। लेकिन अगर कोई डाइट या ट्रेंडी समाधान वायरल हो जाये तो लोग उसी के पीछे चल पड़ते हैं। जी हाँ अब ऐसे में एक ट्रेंडी weight loss प्रोग्राम काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम है 7-सेकेंड कॉफी लूपहोल।
इसकी मदद से भूख को रोका जाता है और भूख लगने पर सात सेकंड के भीतर दालचीनी या नींबू जैसे एडिटिव्स के साथ ब्लैक कॉफी का सेवन करना होता है। वहीँ कई यूजर्स का दावा है कि इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीँ बहुत से लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या वजन घटाने के लिए यह तरीका प्रभावी और टिकाऊ है। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।
आखिर क्या है 7-सेकेंड कॉफी लूपहोल
बता दें 7 सेकंड की कॉफी लूपहोल के मुताबिक जब आपको भूख लगती है, तो सात सेकंड के भीतर कुछ एडिटिव्स के साथ ब्लैक कॉफी पीने से आपकी भूख कम हो सकती है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। वहीँ थ्योरी यह है कि कैफीन, दालचीनी या नींबू जैसी दूसरी चीजों के साथ, भूख को मैनेज करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
भूख लगाने वाले हार्मोन पर कैफीन का प्रभाव
बता दें कैफीन एड्रेनालाईन और डोपामाइन जैसे हार्मोन के रिलीज को ट्रिगर करने का काम करता है। ये हार्मोन अस्थायी रूप से भूख को दबा सकते हैं, जिससे आपको कम भूख लगती है।
Effective एडिटिव
कॉफी में दालचीनी या नींबू जैसी चीजें मिलाने से बेनिफिट होता है। माना जाता है कि दालचीनी ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है। वहीँ नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा हेल्थ को बेहतर करती है।
तुरंत इसे पिएं
इसके पीछे का लॉजिक ये कि भूख तुरंत दब जाए इसके लिए इसे सात सेकंड के भीतर पी लेना ही सही माना जाता है। इससे भूख शांत हो जाती है और कुछ भी खाने का मन नहीं करता है।
इस ट्रेंड के पीछे की साइंस को समझें
आपको बता दें कैफीन बॉडी पर कई तरह से असर डालता है। कैफीन मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बढ़ा कर कैलोरी को जलाने में मदद करत है। साथ ही कैफीन अस्थायी रूप से भूख की भावना को कम कर सकता है।
हो सकता है मामूली असर
ये ट्रेंड कितना बेन्फिसिअल है इसका इसका तो पता नहीं। लेकिन लेकिन ये आमतौर पर मामूली और अस्थायी होते हैं। वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि डाइट और एक्सरसाइज दोनों पर अच्छे से फोकस किया जाए।
वजन घटाने
अनप्रोसेस्ड फूड खाएं
हाइड्रेटेड रहें
नियमित व्यायाम करें
हेल्दी आदतें बनाएं
जीवनशैली में बदलाव लायें
