यूं तो मां बनना हरेक महिला का सपना होता है। वहीं डिलीवरी के दौरान महिलाओं के लिए काफी दर्दभरा समय होता है। ऐसे कुछ महिलाएं डिलीवरी के समय काफी जोर से चीखती हैं, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी महिला को डिलीवरी के समय भजन गाते हुए सुना है। दरअसल इनदिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक महिला डिलीवरी के समय भजन गा रही है। वहीं इस वीडियो को लोग दो पहलू के नजर से देख रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर महिला की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग द्वारा इस हालत में महिला की वीडियो बनाएं जाने पर आपत्ति जता रहे हैं।

डिलीवरी के दौरान भजन गाती महिला का वीडियो वायरल

बता दें कि इनदिनों सोशल मीडिया x पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जैसा कि वीडियो में महिला ऑपरेशन थिएटर में लेटी हुई है और डॉक्टर उसकी सिजेरियन-सेक्शन सर्जरी डिलीवरी कराने में लगे हुए हैं। वहीं डिलीवरी के दौरान महिला दर्द से चिल्लाने की बजाएं मस्त भजन गाते नजर आ रही है। ऐसे में डॉक्टर भी महिला के इस धैर्य और शांत स्वभाव को देखकर काफी हैरान हुए हैं। हालांकि महिला श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी के बोल गा रही थी। बता दें कि महिला की डिलीवरी सफलतापूर्वक हो गई है।

यूजर्स का वीडियो को लेकर फीडबैक

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की तरफ से दो पहलू सामने आ रहे हैं। एक तरफ कुछ लोग इस वीडियो में महिला को भजन गाते देख काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग इस पर आपत्ति दिखा रहे हैं। उनका मानना है कि ऑपरेशन थिएटर में वीडियो बनाना बिल्कुल सही नहीं है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *