क्या आपको भी किताब के पन्ने पलटने में दिक्कत होती है। कहीं आप मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी इंजरी से पीड़ित तो नहीं। दरअसल हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मीडिया इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में अपनी इस इंजरी के बारे में बताया है। शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई जिसके बाद उनके दोनों कंधों में मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी इंजरी हो गई। जिस वजह से उनके लिए किताब के पन्ने पलटने जैसे छोट-मोटे काम करने में भी काफी मुश्किल हो होता था। हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी इंजरी और इसके लक्षण क्या है।
क्या है मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी
मल्टी डायरेक्शन्ल इंस्टाबिलिटी इंजरी अकसर चोट लगने पर कंधों को प्रभावित करता है। दरअसल इस स्थिति में व्यक्ति का कंधा आगे की और यानी नीचे की और झुकने लगता है। मतलब की ऐसा महसूस होता है मानो कंधा शरीर के धड़ से अलग हो गया हो। हालांकि एक्स्पर्ट्स की माने तो यह समस्या अधिकतर जब किसी को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाए या फिर किसी को मिर्गी के दौरे पड़ते हो तब होता है।
क्या है MDI के लक्षण
बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना
कंधों में झनझनाहट महसूस होना
छोटीसी सी छोटी चीज को पकड़ने में असमर्थ होना
MDI होने पर क्या करें
अगर किसी को MDI इंजरी हो गई है तो उसे सबसे पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ताकि डॉक्टर उसकी इंजरी को देख अनुमान लगा सके कि MDI तो नहीं। दरअसल कई बार MDI के मामले काफी गंभीर हो जाते हैं जिस वजह से डॉक्टर को सर्जरी करने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा पेशेंट का ट्रीटमेंट फिजियोथेरेपी और स्पेशल एक्सरसाइजेस की मदद से भी हो सकता है। साथ ही MDI पेशेंट को शोल्डर ब्रेस यूज करने को कहा जाता है।
