अकसर हमने इंसानों में मोतियाबिंद के सफल सर्जरी के बारे में सुना है लेकिन इस बार हरियाणा में डॉक्टरों ने इंसान का नहीं बल्कि एक बंदर का मोतियाबिंद सर्जरी कर सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। हरियाणा के हिसार में स्थापित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एक बंदर की पहली बार मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया।

पहले बंदर बिजली के करंट से झुलसा

बता दें कि यह बंदर हांसी में बिजली के करंट लगने से झुलस गया था। वहीं उसके पास से गुजर रहे हांसी के मुनीष कुमार ने बंदर को पानी पिलाया और होश में लाया। इसके बाद उसने बंदर के इलाज के लिए हिसार के लुवास विश्वविद्यालय में संपर्क किया। फिर डॉक्टरों ने बंदर के घावों की मरहम पट्टी की और बंदर को छुट्टी दे दी। लेकिन बंदर चल नहीं पा रहा था तो मुनीष ने दोबरा से डॉक्टरों को कॉल किया। जब बंदर को डॉक्टर पास लेकर गए तो पाया कि बंदर देख नहीं सकता है। इसके बाद पशु नेत्र चिकित्सा ने बंदर की आँखों की सर्जरी की।

जानें डॉक्टरों ने क्या बताया

पशु नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रियंका दुग्गल ने बताया कि बंदर के दोनों आंखों में सफेद मोतिया हो गया था और एक आंख में विट्रस भी क्षतिग्रस्त हो चुका था। ऐसे में दूसरे आंख की सर्जरी की गई जिसके बाद बंदर को दिखाई देने लगा और अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *