NHS Hospitals is organizing a free health check-up camp at the newly opened Kapurthala OPD Centre on 7th February 2026 in Kapurthala.NHS Hospitals is organizing a free health check-up camp at the newly opened Kapurthala OPD Centre on 7th February 2026 in Kapurthala.

एन एच एस अस्पताल, जालंधर जो बेहतर और समझदार इलाज के लिए जाना जाता है की और से नए खुले कपूरथला ओपीडी सेंटर में 7 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित कर रहा है। इसका मकसद लोगों तक अच्छी इलाज सुविधाएं आसान तरीके से पहुंचाना है।

इस कैंप में मरीजों को अलग-अलग बीमारियों के डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श मिलेगा, साथ ही खून की जांच पर 20% की छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर टेस्ट, हड्डियों की मजबूती की जांच (बीएमडी), ईसीजी और मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी, ताकि बीमारियों को समय रहते पहचाना जा सके।

इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए एन एच एस अस्पताल के डायरेक्टर्स ने कहा कपूरथला ओपीडी सेंटर की शुरुआत के साथ हमारा मकसद कपूरथला और आसपास के लोगों तक आसान और भरोसेमंद इलाज पहुंचाना है। यह मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप लोगों को बीमारी से पहले सावधान करने और स्वस्थ रखने की हमारी कोशिश का हिस्सा है।

इस दौरान दिमाग की सर्जरी, हड्डी रोग, दिल की बीमारी, पेट की बीमारी, किडनी रोग, सामान्य रोग और महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जिससे मरीजों को एक ही जगह पर पूरा इलाज और सलाह मिल सके।

— डॉ. संदीप गोयल, सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट

— डॉ. शुभांग अग्रवाल, सीनियर हड्डी रोग विशेषज्ञ

— डॉ. नवीन चितकारा, सीनियर न्यूरो व स्पाइन सर्जन

एनएचएस अस्पताल का उद्देश्य है कि कपूरथला और आसपास के लोगों को घर के पास ही अच्छा, सस्ता और भरोसेमंद इलाज मिले, ताकि किसी को दूर शहरों में भटकना न पड़े।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *