2 जनवरी के दिन हर साल पूरे विश्व में वर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे मनाया जाता है। आपको तो नाम से पता चल ही गया होगा कि ये दिन खासतौर पर इंट्रोवर्ट लोगों के लिए है। ऐसे में आज जानते हैं कि इंट्रोवर्ट लोग होते कौन हैं और ये शब्द कहां से आया।
Introverts
माना जाता है कि जो लोग कम बोलते हैं और जिन्हें ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं होता, अपने विचारों और भावनाओं को अंदर रखने वाले और जो अकेले समय बिताना पसंद करते हैं उन्हें इंट्रोवर्ट कहा जाता है। लेकिन आपको ये भी बता दें कि इस तरह की हरकतें करने वाले लोगों को ही इंट्रोवर्ट की कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ शोध के नतीजे हैं जो बताते हैं कि इंट्रोवर्ट लोगों का दिमाग भी बाकी लोगों से कुछ हटकर काम करता है। ऐसे लोगों का ब्रेन डोपामाइन पर खासकर अलग तरीके से रिएक्ट करता है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इंट्रोवर्ट और एक्सट्रोवर्ट दोनों लोगों में डोपामाइन की मात्रा समान होती है लेकिन इंट्रोवर्ट लोगों को इससे ज्यादा लाभ मिलने की संभावनाएं होती हैं। डोपामाइन दिमाग को मूवमेंट, याददाश्त, अटेंशन, मूड, मोटिवेशन और कई अन्य कामों को करने पर प्रभाव डालता है। साथ ही कुछ रिसर्च बताती हैं कि इंट्रोवर्ट लोगों के फ्रंटल लोब में रक्त का प्रवाह ज्यादा होता है। आपको बता दें कि फ्रंटल लोब दिमाग का वे हिस्सा है जो आपको चीजों को याद रखने, समस्याओं को हल करने और आगे की योजना बनाने में मदद करता है।
इसका मतलब हुआ कि इंट्रोवर्ट लोग दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से चीजों को डील करने में सक्षम हो सकते हैं। लेकिन वे ज्यादा लोगों के साथ घुल-मिल नहीं पाते तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है या लोग उन्हें ठीक तरह से समझ नहीं पाते।
क्या ज्यादा Introverrt होना बुरा है?
इंट्रोवर्ट लोगों की कुछ अपनी ताकतें और कमजोरियां होती हैं। अगर उन्हें समझा जाए तो वे अक्सर गहरी सोच वाले और रचनात्मक होते हैं। कुछ मामलों में वे चीजों को बेहतर तरीके से समझ लेते हैं और बेहतर तरीके से डील भी कर पाते हैं। लेकिन कभी-कभी उनकी ये ही पर्सनालिटी उन्हें दूसरों के साथ जुड़ने में मुश्किल करती है।
कुछ सुझाव
अगर इस आर्टिकल को पढ़के आपको भी लगता है कि आप इंट्रोवर्ट हैं या पहले से ही हैं तो अपनी ताकतों को पहचानें और उन्हें विकसित करने की कोशिश करो। आप जैसे हैं, वैसे ही अपने आप को स्वीकार करो लेकिन इसके साथ ही दूसरों के साथ जुड़ने का प्रयास भी करो। शुरू में थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन टाइम के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
