आजकल बदलते लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोगों को कम उम्र में ही शरीर और हड्डियों की कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतें होने लगती हैं और कई बार ऐसा होता है कि इन समस्याओं के कारण रोजाना के कामकाज करने में भी परेशानी होने लगती है। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता होगा, तो सोचा है कि ऐसा क्यों होता है।
शरीर में थकान के कारण
ऐसा शरीर में इसलिए होता है क्योंकि शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसके चलते आपको हेल्दी डाइट के साथ-साथ एक्टिव लाइफस्टाइल की जरूरत है। अगर आपका खानपान हेल्दी होगा, डेली एक्सरसाइज करेंगे, तनाव और डिप्रेशन से दूरी रहेगी और शरीर को हाइड्रेटेड रखेंगो तो आप अपने शरीर में होने वाली कमजोरी से बच सकते हैं। इसके साथ ही यहां कुछ चीजें बताई गई हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।
Vitamin C
शरीर में मजबूती लाने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए अच्छा इम्यून सिस्टम होने की जरूरत होती है। इसलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर फल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इससे आपकी दिनभर की थकान मिटाती है इसलिए आपको रोजाना एक गिलास संतरे, मौसमी या नीबू का रस जरूर पीना चाहिए।
Green Vegetables
गहरे हरे रंग की सब्जियां जैसे कि पालक, केल, कोलार्ड ग्रीन्स, ब्रोकली आदि में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन होता है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। विटामिन सी, के के साथ-साथ बीटा कैरोटीन, फोलेट और फाइबर भी उच्च मात्रा में होता है। इसलिए इसे शक्तिशाली प्रतिरक्षा बूस्टर भी कह सकते हैं। इनका आप सब्जियों के रूप के साथ जूस, स्मूदी या सलाद के तौर पर भी सेवन कर सकते हैं।
Eggs
यो तो पता ही है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। आपको बता दें कि प्रोटीन मांसपेशियों और शरीर के ऊतकों का विकास और मरम्मत करता है। इसके सेवन से तुरंत ऊर्जा मिलती है। अंडे में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं और यही वजह है कि यह थकान से लड़ने वाला सबसे बढ़िया फूड माना जाता है। जो लोग अंडों का सेवन नहीं करते हैं वे पनीर, टोफू, सोयाबीन जैसे वेजिटेरियन सोर्सेस का ज्यादा से ज्यादा सेवन कर सकते हैं और अपनी प्रोटीन की खुराक को पूरा कर सकते हैं।
