दोस्ती में एक दूसरे की मदद करना आम बात है। इस वजह से रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। कई बार आपका बेस्ट फ्रेंड एक या दो बार पैसों की दिक्कत की वजह से पैसे मांग लेता है तो ठीक है लेकिन बार-बार उधार मांगने लगे तो इस हरकत को सही नहीं माना जा सकता, क्योंकि आप पैसों के मामले में अपने साथी पर हद से ज्यादा डिपेंड नहीं रह सकते। पैसे का मामला रिश्ते को बिगाड़ सकता है। सिर्फ दोस्ती का नहीं बल्कि बाकी रिश्ते भी इस वजह से बिगड़ते हैं। अगर आपका दोस्त बार बार आपसे पैसे मांग रहा है तो ऐसे करें मना।
इस तरह करें मना
ईमानदारी से बातचीत
इस मामले में अपने दोस्त से ईमानदारी से बात करें। अगर बार बार आपको उधार देने में दिक्कत हो रही है तो अपने दोस्त को साफ तरीके से बोल दें। उसे समझाएं कि वे उसकी मदद करना चाहते हैं लेकिन इस तरह उसके खर्च पर भी बुरा असर पड़ता है। इस तरह आपका दोस्त जरूर समझेगा। उसे बताएं कि आपको अपने बजट को मैनेज करना है।
Financial Options
अगर अक्सर आपका दोस्त पैसों की तंगी में फंसा रहता है तो आप उसे फाइनेंशियल ऑप्शंस के मामले में सलाह देकर उसकी मदद कर सकते हैं। जैसे कि किसी फाइनेंशियल काउंसलर की सलाह या छोटी-मोटी पार्ट-टाइम नौकरी। ऐसे तरीके उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद कर सकते हैं।
Sensitivity
ये जरूरी है कि आप अपने वित्तीय हितों की रक्षा करें, फिर भी सेंसेटिविटी का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपका दोस्त किसी कठिन स्थिति में फंस गया है तो उसकी मदद करने के अन्य तरीके तलाशें, जैसे उन्हें भावनात्मक समर्थन दे सकते हैं या किसी दूसरे से मदद दिलवा सकते हैं।
