इस दुनिया में हर एक चीज के पीछे बहुत सी चीजें छिपी हैं, जो हमें पता भी नहीं होंगी। वौज्ञानिक काफी कोशिश कर रहे हैं इन सब चीजों को दुनिया के सामने लाने की, जिसमें से उन्होंने एक चीज का खुलासा किया है। उनका कहना है कि वे मौत की सटीक भविष्यवाणी करने का दावा कर सकते हैं।

ये Tool बताएगा मौत का समय

वैज्ञानिकों ने पिछले दस वर्षों में एपीजेनेटिक क्लॉक नामक टूल विकसित किया है। ये ब्लड सेल्स की मदद से लाइफस्टाइल की आदतों के कारण होने वाले डीएनए में बदलाव को ट्रैक करता है। इसे हम एक कठिन प्रोसेस में गिन सकते हैं। इसके बाद अमेरिका में वैज्ञानिकों ने इसका नया वर्जन बनाया है जिसे चीकएज कहा जाता है।ये नया वर्जन गाल के अंदर की कोशिकाओं का उपयोग करता है और डीएनए में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी देता है। यह बहुत आसान है।

इस तरह चलेगा पता

एक अध्ययन में पता चला है कि चीकएज मौत के जोखिम का सटीक अनुमान लगा सकता है। रिसर्चर का कहना है कि उन्हें विशिष्ट मार्कर मिले हैं। ये इस बात से निकटता से जुड़े हुए हैं कि कोई कितने समय तक जीवित रह सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *