ये तो सभी को ही पता है कि नारियल पानी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और इसमें काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन ये भी जान लें कि ये आपके शरीर के लिए कितना सेहतमंद है।

जी, हां नारियल पानी पीना हर किसी के लिए कारगर साबित नहीं हो सकता। अगर आप इन हेल्थ प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं, तो खासतौर पर नारियल का पानी पीने से बचें।

Kidney Disease

आपको बता दें कि नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। जिन लोगों को किडनी की समस्या है या जो पोटेशियम कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं, उनके लिए नारियल पानी पीना हानिकारक हो सकता है।

Blood Pressure

अगर आप बीपी की बीमारी से गुजर रहे हैं तो बिना डॉक्टर से परामर्श लिए नारियल पानी न पिएं। पोटेशियम ब्लड प्रेशर का लेवल बिगाड़ने में आगे है।

Diabetes

नारियल में नेचुरल शुगर मौजूद होता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। वरना इससे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने का खतरा बना रहता है।

पाचन समस्याएं

बहुत से लोगों को नारियल पानी पीने के बाद पेट में ऐंठन या डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लें।

वजन बढ़ना

नारियल पानी को वैसे हल्का माना जाता है, लेकिन इसकी कैलोरी सामग्री कुछ मामलों में अधिक होती है। ऐसे में वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे नियमित रूप से पीने से बचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *