बॉलीवुड में अगर उभरती हुई एक्ट्रेस की बात करें तो जाह्नवी कपूर का नाम लेना जरूरी है। जाह्नवी कपूर लगातार बेहतरीन फिल्में चुन रही हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग का सबूत दे दिया है, इसके साथ साथ जाह्नवी कपूर फिटनेस के मामले में भी कई हीरोइनों को मात देती है लेकिन उनकी इस फिटनेस और खूबसूरती का राज कुछ और नहीं बल्कि उनकी डाइट और फिटनेस प्लान है।

वर्कआउट करती हैं जाह्नवी

फिटनेस की बात करें तो जाह्नवी कपूर जमकर वर्कआउट करती हैं और उनका डाइट प्लान भी जबरदस्त है। इसके कारण ही उनका कर्वी फिगर और जबरदस्त फिटनेस देखकर उनके फैंस उनके कायल हो जाते हैं। फिट रहने के लिए एक्ट्रेस जमकर वर्कआउट करती हैं। उनके जिम के डेली रूटीन में केवल एक्सरसाइज ही नहीं योग और पिलाटे एक्सरसाइज भी शामिल हैं। जाह्नवी काफी लंबे समय से योग करती आ रही हैं और यही कारण है कि वो हमेशा फिट और एनर्जेटिक रहती हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C-VASB2oLg8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

डेली करती हैं वॉक

जाह्नवी डेली वॉक करती है इसके साथ साथ रोप ट्रेनिंग भी उनकी पसंदीदा एक्सरसाइज है। इसके साथ साथ कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के जरिए अपने आप को फिट और चुस्त रखती हैं। जाह्नवी को डांस काफी पसंद है, उनका मानना है कि डांस भी एक तरह की एक्सरसाइज है, इसलिए वो बैली डांस और क्लासिकल डांस करती हैं जिससे उनकी बॉडी बैलेंस और मेंटेन रहती है।

घर का बना खाना खाती हैं एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर का मानना है कि फिट रहने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ सही डाइट भी बहुत जरुरी होती है। जाह्नवी कपूर घर का बना घी खाती हैं वो सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू और शहद का पानी पीती हैं। पंजाबी पिता की संतान होने के कारण जाह्नवी कपूर को पंजाबी खाना पसंद है, नाश्ते में जाह्नवी भरपूर डाइट जैसे पराठा, दही, जूस आदि लेती हैं। नाश्ते में जाह्नवी भरपूर डाइट जैसे पराठा, दही, जूस आदि लेती हैं। इसके साथ-साथ वो नाश्ते में ताजे फल, टोस्ट, नट्स, स्मूदी आदि भी खाती हैं। लंच में जाह्नवी दाल, रोटी, ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन या फिश खाना पसंद करती हैं। इन सब चीजों में ढेर सारी सब्जियां शामिल होती हैं। एक्ट्रेस का डिनर बहुत ही हल्का होता है वो डिनर में सलाद तो कभी सूप पीना पसंद करती हैं। हाइड्रेट रहने के लिए जाह्नवी पानी के साथ साथ नारियल पानी भी पीती हैं लेकिन वो ड्रिंक्स से दूर रहती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *