डायबिटीज दुनिया भर में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जो लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। विशेष रूप से टाइप-1 डायबिटीज, जो अक्सर बचपन में ही शुरू हो जाती है, इसका इलाज अब तक केवल इंसुलिन पर निर्भर था। लेनिक हाल ही में चीनी वैज्ञानिकों ने टाइप-1 डायबिटीज को खत्म करने का दावा किया है, जिससे इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए नई उम्मीदें जगी हैं।

डायबिटीज के प्रकार और इसके प्रभाव

डायबिटीज दो प्रमुख प्रकार की होती है: टाइप-1 और टाइप-2। टाइप-2 डायबिटीज अक्सर अनियमित जीवनशैली और उम्र बढ़ने के कारण होती है, जबकि टाइप-1 डायबिटीज में शरीर का इम्यून सिस्टम इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं पर हमला कर उन्हें नष्ट कर देता है। इससे शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है, जिसके बिना ग्लूकोज को नियंत्रित करना असंभव हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप उच्च शुगर लेवल शरीर के विभिन्न अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है।

स्टेम सेल तकनीक: एक नई दिशा

स्टेम सेल तकनीक में शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने की क्षमता होती है। स्टेम सेल किसी भी अन्य कोशिकाओं में परिवर्तित हो सकती हैं और उन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत कर सकती हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने इस तकनीक का उपयोग करके टाइप-1 डायबिटीज के इलाज का दावा किया है। हाल ही में एक 25 वर्षीय महिला, जो पिछले 20 सालों से टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित थी, इस तकनीक के जरिए ठीक हो गई है।

इस प्रक्रिया में मरीज की स्टेम सेल्स को लिया जाता है, और लैब में उन पर काम करके उन्हें वापस शरीर में डाल दिया जाता है। ये सेल्स शरीर में जाकर इंसुलिन का उत्पादन करने लगती हैं, जिससे शुगर लेवल नियंत्रित हो जाता है।

विज्ञान की नई उम्मीद

चीन में किए गए इस शोध ने चिकित्सा जगत में हलचल मचा दी है। वैज्ञानिक इस नई तकनीक को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि केवल आधे घंटे की सर्जरी के बाद मरीज का शुगर लेवल नियंत्रित हो गया। अगर यह तकनीक पूरी तरह सफल होती है, तो यह टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ एक बड़ी सफलता होगी। इसके अलावा, यह टाइप-2 डायबिटीज के इलाज की दिशा में भी एक नया मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *